एक्सप्लोरर

Rupee Fall: लगातार गिरते रुपये पर चिदंबरम की मोदी सरकार को सलाह! कहा-'रुपये के सुधार के लिए रघुराम राजन से करें बातचीत'

Rupee Declining: रघुराम राजन को मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का कड़ा आलोचक माना जाता है. रघुराम राजन ने मोदी सरकार की नोटबंदी जैसे फैसलों की कड़ी आलोचना करते रहे हैं.

Rupee At Record Low: रुपये की गिरती कीमतों के कारण (Declining Rupee) एक्सपर्ट्स लगातार अपनी चिंताएं व्यक्त कर रहे हैं. आज भी करेंसी बाजार (Currency Market) में भारतीय रुपया (Indian Rupee) गिरावट के साथ खुला है. शुरुआती कारोबार में रुपये डॉलर के मुकाबले 12 रुपये गिरकर 82.90 के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं कुछ दिन पहले ही रुपये में भारी गिरावट के बाद 83.29 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया था. रुपये की गिरती कीमतों पर एक्सपर्ट्स अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं. इस मामले पर विपक्ष सरकार को लगातार निशाने पर लिए हुए हैं. अब इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पीएम मोदी को सलाह की है.पी चिदंबरम ने कहा कि सरकार को रुपये की गिरती कीमतों पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है.

सरकार को पूर्व RBI गवर्नर से सलाह लेने की दी नसीहत
पी चिदंबरम (P.Chidambaram) ने मोदी सरकार (Modi Government) को सलाह दी कि वह रुपये की गिरती कीमतों को कंट्रोल करने के लिए पूर्व आरबीआई गवर्नर  डॉ रघुराम राजन (Former RBI Governor Raghuram Rajan), डॉ वाई वी रेड्डी और डॉ राकेश मोहन के साथ मीटिंग करें. इसके साथ ही मोंटेक सिंह अहलूवालिया, वाईवी रेड्डी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) और आरबीआई के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) और अधिकारियों का भी इस बैठक में मौजूद रहना जरूरी है.

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस मामले पर जानकारी देते हुए चिदंबरम ने लिखा कि रुपये की गिरती कीमतों के सामने सरकार इस समय असहाय दिख रही है. रुपये की गिरावट के कारण देश में महंगाई, चालू खाता घाटा और ब्याज दरों में बढ़ोतरी जैसी परेशानियां हो रही है. ध्यान देने वाली बात ये है कि यूपीए सरकार में  रघुराम राजन, सी रंगराजन और वाईवी रेड्डी आरबीआई गवर्नर रह चुके हैं. वहीं राकेश मोहन आरबीआई के डिप्टी गवर्नर और मोंटेक सिंह अहलूवालिया योजना आयोग के  उपाध्यक्ष रहे हैं.

मोदी सरकार के कड़े आलोचक रहे हैं रघुराम राजन
आपको बता दें कि रघुराम राजन को मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों का कड़ा आलोचक माना जाता है. रघुराम राजन ने मोदी सरकार की नोटबंदी जैसे फैसलों की कड़ी आलोचना करते हुए अर्थव्यवस्था में सुधार लाने पर जोर देने की सलाह दी है. कई बार बीजेपी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार केवल उन लोगों को पसंद करती है जो उनकी नीतियों की वाह वाह करते हैं. मोदी सरकार को अपने आलोचक पसंद नहीं है. पी.चिदंबरम की सलाह पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि चिदंबरम ने जिन लोगों के नाम की सलाह दी है उन सभी के समय देश आर्थिक उन्नति में पिछड़ गया था. 

ये भी पढ़ें-

Bank Holidays: बैंक के कस्टमर्स ध्यान दें! इन शहरों में कल से लगातार 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां चेक करें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में ऑनलाइन बुक कर सकेंगे शराब की बोतल, ग्राहक को मिलेया ये फायदा
इस राज्य में ऑनलाइन बुक कर सकेंगे शराब की बोतल, ग्राहक को मिलेया ये फायदा
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना
Meta ने बच्चों-युवाओं को पहुंचाया नुकसान, कोर्ट ने ठोका $567 मिलियन का जुर्माना
EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए
EMI नहीं चुकाई तो तुरंत नहीं बंद होगा फोन, RBI के मोबाइल लॉकिंग नियम समझिए

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget