एक्सप्लोरर

India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आ रही गिरावट, इस बार घटकर 586.91 अरब डॉलर रहा

India Forex Reserves: 29 सितंबर को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा यानी फॉरेन करेंसी ऐसेट्स 3.127 अरब डॉलर घटकर 520.236 अरब डॉलर पर रहे हैं.

India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है और आज आए विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़ो में भी ये ही दिखाई देता है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 सितंबर को खत्म हफ्ते में 3.794 अरब डॉलर घटकर 586.908 अरब डॉलर रह गया है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किया आंकड़ा

आज आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (RBI MPC) में भी ये आंकड़ा बताया गया था कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 सितंबर को खत्म हफ्ते में 586.908 अरब डॉलर पर आ गया है. इसके पहले के हफ्ते में देश का कुल मुद्रा भंडार 2.335 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 590.702 अरब डॉलर पर था. देश के गोल्ड रिजर्व का मूल्य 57.6 करोड़ डॉलर घटकर 43.731 अरब डॉलर रह गया है.

अक्टूबर 2021 में उच्चतम था देश का विदेशी मुद्रा भंडार

अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि पिछले साल ग्लोबल घटनाक्रम से पैदा हुए दबावों के बीच आरबीआई ने रुपये के एक्सचेंज रेट में गिरावट को रोकने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया था जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में कमी देखी गई है. 

फॉरेन करेंसी ऐसेट्स में भी दिखी गिरावट

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक 29 सितंबर को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा यानी फॉरेन करेंसी ऐसेट्स 3.127 अरब डॉलर घटकर 520.236 अरब डॉलर पर रहे हैं.

आंकड़ों के मुताबिक स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 7.4 करोड़ डॉलर घटकर 17.939 अरब डॉलर पर आ गए हैं. 29 सितंबर को खत्म हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 1.8 करोड़ डॉलर घटकर 5.002 अरब डॉलर रहा. डॉलर में दिखाई जाने वाले फॉरेन करेंसी ऐसेट्स में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी करेंसी में घट-बढ़ के असर को भी शामिल किया जाता है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली रेलवे स्टेशन काउंटर पर कई घंटे तक बुक नहीं होंगे ट्रेन टिकट, पूछताछ-कैंसिलेशन भी रहेगा ठप- जानें कब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
'कठिन दौर में भी न्याय पर रहा भरोसा' अमेरिका से केस खत्म होने पर गौतम अदाणी
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट
Gold-Silver Price Today: सोना हुआ 2790 रुपए महंगा, चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल, जानें आज का नया रेट
सरकार ने 392 जिलों में लागू की सोने अनिवार्य हॉलमार्किंग, नकली गोल्ड से कैसे बचें?
सरकार ने 392 जिलों में लागू की सोने अनिवार्य हॉलमार्किंग, नकली गोल्ड से कैसे बचें?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget