एक्सप्लोरर

Forex: विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, 8.48 अरब डॉलर घटकर 644.39 अरब डॉलर तक आया

Foreign Exchange: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 दिसंबर को खत्म हफ्ते में 8.48 अरब डॉलर घटकर 644.39 अरब डॉलर पर आ गया है और इसमें लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है.

Forex: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 दिसंबर को खत्म हफ्ते में 8.48 अरब डॉलर घटकर 644.39 अरब डॉलर पर आ गया है. इससे पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.99 अरब डॉलर घटकर छह महीने के निचले स्तर 652.87 अरब डॉलर पर आ गया था.

क्यों आ रही है विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों से गिरावट आ रही है. इस गिरावट की वजह रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए आरबीआई का विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ वैल्यूएशन को माना जा रहा है.

सितंबर में ऑलटाइम हाई पर पहुंचा था विदेशी मुद्रा भंडार

सितंबर के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब अमेरिकी डॉलर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 20 दिसंबर को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा या फॉरेन करेंसी ऐसेट्स 6.01 अरब डॉलर घटकर 556.56 अरब डॉलर रह गईं है. डॉलर के संदर्भ में बताए गए फॉरेन करेंसी ऐसेट्स में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी करेंसी की घट-बढ़ का असर शामिल होता है.

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में भी आई गिरावट

समीक्षाधीन हफ्ते में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 2.33 अरब डॉलर घटकर 65.73 अरब डॉलर रहा है. विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 11.2 करोड़ डॉलर घटकर 17.88 अरब डॉलर रहा है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक इस समीक्षाधीन अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष- इंटरनेशनल मॉनेट्री फंड (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 2.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.22 अरब डॉलर पर आ गया है.

विदेशी मुद्रा भंडार पर संसद में भी हुई थी चर्चा

देश के विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी चर्चा हुई थी जिसमें वित्त मंत्रालय ने तत्कालीन फॉरेक्स डेटा की जानकारी दी थी और इसमें बताया गया था कि सितंबर में 700 बिलियन डॉलर (704.88) अरब अमेरिकी डॉलर के अब तक के उच्चतम स्तर फॉरेक्स रिजर्व में देखे जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें

अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड ने की 8 एडवांस्ड हार्बर टग की खरीद, कोचीन शिपयार्ड के शेयर भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget