एक्सप्लोरर

RBI Data: विदेशी मुद्रा भंडार में 4 बिलियन डॉलर का उछाल, 599 बिलियन डॉलर हुआ फॉरेक्स रिजर्व

RBI Data Update: इस हफ्ते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की तरफ से निवेश बढ़ा है जिसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है.

Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार आ रही गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है. एक सितंबर, 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 4 अरब डॉलर का उछाल देखने को मिला है. फॉरेक्स रिजर्व 4.039 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ बढ़कर 598.897 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है. जबकि 25 अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार 594.85 बिलियन डॉलर रहा था. 


भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का जो डेटा जारी किया है उसके मुताबिक एक सितंबर, 2023 को समाप्त हुए हफ्ते के बाद विदेशी मुद्रा भंडार 4 अरब डॉलर 598.897 बिलियन डॉलर पर आ गया है. डेटा के मुताबिक इस अवधि में विदेशी करेंसी एसेट्स में 3.44 बिलियन डॉलर की तेजी के साथ 530.69 बिलियन डॉलर रहा है. गोल्ड रिजर्व 584 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 44.93 बिलियन डॉलर रह गया है. आईएमएफ के रिजर्व में 12 मिलियन डॉलर का उछाल आया है ये 5.032 बिलियन डॉलर पर आ गया है. 

इससे पहले आज 8 सितंबर को करेंसी मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिली है. रुपया 28 पैसे की मजबूती के साथ 82.94 रुपये पर बंद हुआ है जो पिछले ट्रेडिंग सेशन में 83.22 रुपये पर बंद हुआ था. पिछले कई दिनों से लगातार रुपये के मुकाबले डॉलर में मजबूती देखने को मिली थी. 

हालांकि जिस तरह कच्चे तेल के दामों में उछाल देखा जा रहा है उसके बाद सरकारी तेल कंपनियों को कच्चा तेल खरीदने के लिए ज्यादा डॉलर खर्च करना पड़ेगा ऐसे में डॉलर की मांग बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी बनी रहेगी ये कहना बेहद मुश्किल है. 

डॉलर में मजबूती आगे भी बनी रह सकती है तो कच्चे तेल के दामों में भी आने वाले दिनों में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. गोल्डमन सैक्स ने भविष्यवाणी की है कच्चा तेल 107 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है जो फिलहाल 90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.   

ये भी पढ़ें

G20 समिट से पहले IMF और FSB ने रिपोर्ट में कहा, Crypto पर बैन लगाने की जगह रेगुलेट करने की जरूरत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget