एक्सप्लोरर

India Forex Reserve: फिर से आई भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, गोल्ड रिजर्व का यह है हाल

India Forex Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से 1.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 623.983 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है. गिरावट का यह रूख पिछले कुछ हफ्तों से जारी है.

India Forex Reserve: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि 17 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 623.983 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया. इससे पहले रिजर्व बैंक ने कहा था कि 10 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.714 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 625.871 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है.

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रूख पिछले कुछ हफ्तों से जारी है. इस गिरावट के पीछे वजह रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में आरबीआई का हस्तक्षेप करना और इसके साथ-साथ भारतीय करेंसी के वैल्यू में गिरावट भी है. सितंबर के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. 

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां भी घटीं

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.878 बिलियन अमेरिकी डॉलर घटकर 533.133 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गईं. बता दें कि विदेशी मुद्रा भंडार में डॉलर टर्म में बताए जाने वाले फॉरेन करेंसी एसेट्स में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी नॉन-अमेरिकन करेंसी की घट-बढ़ का असर शामिल होता है. 

विदेशी मुद्रा भंडार क्यों जरूरी

विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि जब हम दूसरे देश से किसी वस्तु का आयात कराते हैं, तो भुगतान के लिए हमें उस देश की करेंसी की जरूरत पड़ती है. विदेशी मुद्रा भंडार कम होने से देश की अर्थव्यवस्था भी कमजोर होने लगती है क्योंकि इससे खरीदारी के बिल का भुगतान करने में परेशानी आती है. जब डॉलर के मुकाबले किसी देश की मुद्रा कमजोर होने लगती है, तो वह देश अपनी करेंसी को संभालने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार से खर्च करने लगता है. अधिकतर देश विदेशी मुद्रा भंडार में डॉलर को ज्रूादा रखना पसंद करते हैं क्योंकि अधिकतर ट्रेडिंग इसी में होती है.

भारत का गोल्ड रिजर्व बढ़ा

इस बीच देश का गोल्ड रिजर्व 1.063 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 68.947 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है. इसी के साथ-साथ विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 17.782 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर रहा है. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह यानी 17 जनवरी को खत्म हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 40 लाख डॉलर घटकर 4.19 अरब डॉलर रह गया है.

ये भी पढ़ें:

क्या वाकई में भारतीय शेयर बाजार से FIIs बना रहे दूरी? असलियत में खेल रहे इन पर दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget