एक्सप्लोरर

First cybersecurity IPO: आ रहा देश का पहला साइबर सिक्योरिटी आईपीओ, विजय केडिया हैं पार्टनर

Tac Security IPO: यह आईपीओ 29.99 करोड़ रुपये का है. यह 27 मार्च से 2 अप्रैल तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. विजय केडिया और उनके बेटे इस कंपनी में पार्टनर हैं.

Tac Security IPO: इन दिनों देश में आईपीओ की धूम है. आईपीओ मार्केट में यह तेजी पिछले साल से ही बनी हुई है. कई छोटी-बड़ी कंपनियां लगातार अपने आईपीओ ला रही हैं. आज हम आपको देश के पहले साइबर सिक्योरिटी आईपीओ के बारे में बताने जा रहे हैं. यह 29.99 करोड़ रुपये का आईपीओ (Initial Public Offering) टेक सिक्योरिटी (Tac Security) कंपनी का है. इसे 27 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला जाएगा. इस कंपनी को विजय केडिया (Vijay Kedia) का समर्थन प्राप्त है.

विजय केडिया और उनके बेटे हैं पार्टनर 

टेक सिक्योरिटी का आईपीओ आने के बाद कंपनी के फाउंडर त्रिशनित अरोड़ा (Trishneet Arora) की हिस्सेदारी घटकर 54.02 फीसदी रह जाएगी. यह भारतीय स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड होने वाली पहली साइबर सिक्योरिटी कंपनी बनने वाली है. विजय केडिया की इस कंपनी में 10.95 फीसदी और उनके बेटे अंकित की 3.65 फीसदी हिस्सेदारी है. 

27 मार्च से 2 अप्रैल तक खुला रहेगा सब्सक्रिप्शन

इस आईपीओ में 28.3 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. आईपीओ के लिए कंपनी ने प्राइस बैंड 100-106 रुपये प्रति शेयर तय किया है. यह 27 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलकर 2 अप्रैल तक खुला रहेगा. एंकर निवेशकों के लिए इसकी शुरुआत 26 मार्च को होगी. कंपनी के शेयर एनएसई एसएमई (NSE SME) प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे. 

एचआर और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर खर्च करेंगे पैसा 

इस आईपीओ से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कंपनी ह्यूमन रिसोर्स और प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए करेगी. इसके अलावा टेक सिक्योरिटी इंक, डेलवेयर में भी निवेश किया जाएगा ताकि देश के बाहर भी कंपनी की तरक्की हो सके. बचे हुए पैसों का इस्तेमाल कॉरपोरेट उद्देश्यों की पूर्ती के लिए होगा. 

पिछले वित्त वर्ष से ही मुनाफे में चल रही कंपनी 

वित्त वर्ष 24 की पहले छमाही में कंपनी का शुद्ध रेवेन्यू 5.02 करोड़ रुपये रहा था. साथ ही इसका पैट 1.94 करोड़ रुपये रहा था. वित्त वर्ष 23 में कंपनी का रेवेन्यू 10 करोड़ रुपये और मुनाफा 5.07 करोड़ रुपये रहा था. इस आईपीओ के लिए बीलाइन कैपिटल एडवाइजर को बुक रनिंग लीड मैनेजर और स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज को रजिस्ट्रार बनाया गया है. त्रिशनित अरोड़ा और चरणजीत सिंह कंपनी के प्रमोटर हैं.

ये भी पढ़ें 

Paytm: पेटीएम छोड़कर गए लोगों ने खड़े किए 22 स्टार्टअप, 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है वैल्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget