एक्सप्लोरर

Paytm: पेटीएम छोड़कर गए लोगों ने खड़े किए 22 स्टार्टअप, 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है वैल्यू

Paytm Employees Startup: पेटीएम की सफलता से उत्साहित होकर देश में स्टार्टअप कल्चर विकसित हुआ था. अब एक रिपोर्ट से पता चला है कि पेटीएम छोड़कर गए लोगों ने लगभग 22 बड़े स्टार्टअप बनाए हैं.

Paytm Employees Startup: देश की दिग्गज फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) भले ही पिछले कुछ महीनों से बड़े संकट का सामना कर रही हो. मगर, डिजिटल ट्रांजेक्शन सेक्टर में पेटीएम के योगदान को कोई नहीं भुला सकता. नोटबंदी के बाद नकदी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए पेटीएम ही सहारा बना था. पेटीएम की सफलता से उत्साहित होकर कई कंपनियां डिजिटल पेमेंट सेक्टर में उतरीं. अब एक और रोचक जानकारी सामने आई है कि पेटीएम की वजह से देश को 22 स्टार्टअप भी मिले हैं. ये वो स्टार्टअप हैं, जिन्हें पेटीएम में काम कर चुके कर्मचारियों ने शुरू किया है. आज इन सभी स्टार्टअप की कुल मार्केट वैल्यू लगभग 10,668 करोड़ रुपये है.

पॉकेट एफएम और इंडियागोल्ड जैसी कंपनियां शामिल

प्राइवेट सर्किल की एक रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से ज्यादातर कंपनियां तब बनीं जब जनवरी, 2018 में पेटीएम ने 300 करोड़ रुपये का ईसोप बायबैक (ESOP Buyback) किया. रिपोर्ट के अनुसार, इन स्टार्टअप में पेटीएम के पूर्व प्रोडक्ट मैनेजर रोहन नायक की पॉकेट एफएम (Pocket FM), पेटीएम वॉलेट के पूर्व बिजनेस हेड अमित लखोटिया की पार्क प्लस (Park+) और पेटीएम के पूर्व एसवीपी प्रोडक्ट दीपक एबट एवं पेटीएम पोस्टपेड के पूर्व बिजनेस हेड नितिन मिश्रा की गोल्ड लोन कंपनी इंडियागोल्ड (Indiagold) शामिल है.

कई सेक्टर में फैले हैं ये स्टार्टअप 

इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए बना डिजिटल पॉकेट मनी प्लेटफॉर्म जुनियो (Junio), ऑडियो डेटिंग प्लेटफॉर्म एफआरएन (Frn), चश्मे का ब्रांड क्लियरदेख (Cleardekh), वृद्ध जनों का ऑनलाइन क्लब जेनवाइज क्लब (Genwise Club), फुटवियर कंपनी योहो (Yoho), वेंडिंग मशीन कंपनी दालचीनी (Daalchini) और साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप कृतिकल टेक (Kratikal Tech) शामिल हैं.

फ्लिपकार्ट भी नहीं पीछे, दिए बड़े स्टार्टअप  

रिपोर्ट के अनुसार, देश में इस समय 24 फीसदी स्टार्टअप फिनटेक के हैं. इसके बाद ईकॉमर्स, मीडिया एवं एंटरटेनमेंट और सॉफ्टवेयर स्टार्टअप का नंबर आता है. यह कंपनियां देश में लगभग 2,500 नौकरियां पैदा कर चुकी हैं. इस रिपोर्ट से पता चल रहा है कि पेटीएम ने स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है. पेटीएम के अलावा फ्लिपकार्ट (Flipkart) भी देश को स्टार्टअप देने में बहुत आगे है. फ्लिपकार्ट ने देश को लगभग 24.6 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू वाली कंपनियां दी हैं. इनमें फोनपे (PhonePe), ग्रो (Groww), उड़ान (Udaan), स्पिनी (Spinny), कल्ट फिट (cult.fit), स्लाइस (Slice), नावी (Navi), क्योरफूड्स (Curefoods), क्रेडजेनिक्स (Credgenics) और ओके क्रेडिट (OkCredit) शामिल हैं.      

ये भी पढ़ें 

भारत के बैंकों की सेहत सुधरी, सभी सरकारी बैंकों के एनपीए में दिखी गिरावट, निजी बैंकों का ऐसा रहा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
LPG News: बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
बचाकर चलो गैस, होर्मुज से 90% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा, कंपनियों ने झेला 700 रुपए का नुकसान
Flight Tickets: 4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल
4999 का फ्लाइट टिकट 9000 में कैसे बदल जाता है? कम किराया दिखाकर कैसे जेब काटती हैं एयरलाइंस? समझें पूरा खेल
Petrol-Diesel Price: होर्मुज संकट से टेंशन में सरकार, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा या टैक्स घटाएगी सरकार?
होर्मुज संकट से टेंशन में सरकार, पेट्रोल-डीजल होगा महंगा या टैक्स घटाएगी सरकार?

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget