एक्सप्लोरर

वैश्विक आर्थिक संस्थाओं ने की भारत की तारीफ, IMF की एमडी ने कहा- अंधेरे क्षितिज में उज्जवल स्थान है भारत

IMF MD Praised India: IMF की MD क्रिस्टालिना जॉजीर्वा ने कहा कि भारत इस अंधेरे क्षितिज पर एक उज्‍जवल स्थान कहलाने का हकदार है, क्योंकि इस कठिन समय में भी यह तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रही है.

IMF MD Praised India: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉजीर्वा ने कल कहा कि भारत इस अंधेरे क्षितिज पर एक उज्‍जवल स्थान कहलाने का हकदार है, क्योंकि इस कठिन समय में भी यह तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रही है.उन्होंने कहा, "लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह वृद्धि संरचनात्मक सुधारों पर आधारित है." वह यहां आईएमएफ मुख्यालय में आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक के चौथे दिन बोल रही थीं.

क्रिस्टलीना जॉजीर्वा ने बैठक के बाद कहा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह वृद्धि ढांचागत सुधारों पर आधारित है." वह जी20 की अध्यक्षता संभालने से कुछ दिन पहले भारत से अपनी अपेक्षाओं पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं. उन्होंने भारत की डिजिटलीकरण प्रक्रिया की भी प्रशंसा की.

आईएमएफ के एक और अधिकारी ने की भारत की तारीफ
इससे पहले आईएमएफ में वित्तीय मामलों के विभाग के उप निदेशक पाओलो मौरो ने भी भारत की प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना की प्रशंसा की थी. उन्होंने कहा, "भारत से सीखने के लिए बहुत कुछ है. दुनियाभर में कुछ अन्य उदाहरणों से सीखने के लिए बहुत कुछ है. हमारे पास लगभग हर महाद्वीप और आय के हर स्तर से उदाहरण हैं. अगर मैं भारत के मामले को देखता हूं, तो यह है वास्तव में काफी प्रभावशाली है."

विश्व बैंक के अध्यक्ष ने भी की थी भारत की तारीफ
इससे पहले कल विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा कि भारत ने सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम बेहतर तरीके से तैयार करने और उसका लाभ गरीबों तक पहुंचाने में डिजिटलीकरण का अच्छा लाभ उठाया है. मालपास के मुताबिक विश्व बैंक की गरीबी पर हाल की रिपोर्ट के अनुसार कुछ देश नकद अंतरण प्रणाली और डिजिटलीकरण के माध्यम से कोविड -19 संकट के प्रभाव और गरीबी को कम करने में सफल रहे हैं. इसीलिए हम इसका स्वागत करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि भारत संघीय सरकार के स्तर पर, नागरिक समाज के स्तर पर और राज्य के भीतर दक्षता में सुधार के लिये प्रशासनिक मोर्चे पर अभी काफी कुछ कर सकता है.’’ 

मालपास ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक की सालाना बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, ‘‘हमें दुनिया के भीतर डिजिटलीकरण के महत्व को समझना चाहिए क्योंकि यह गरीब देशों को भी देशभर के लोगों के साथ जुड़ने का मौका देता है. डिजिटलीकरण से पहले यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी और भारत ने सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम तैयार करने और इसका लाभ गरीबों तक पहुंचाने में इसका अच्छा लाभ उठाया है.’’

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में गिरावट पर देश में सस्ता नहीं हुआ पेट्रोल डीजल, जानें ताजा रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget