एक्सप्लोरर

Micron India Investment: माइक्रॉन के चिप टेस्टिंग प्लांट को मिली मंजूरी, भारत में कंपनी करेगी 2.7 बिलियन डॉलर निवेश

PM Modi US Visit: भारत सेमीकंडक्टर के मामले में आत्मनिर्भरता पर जोर दे रहा है. आज के समय में स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक कार इंडस्ट्री तक के लिए सेमीकंडक्टर बेहद जरूरी हो गए हैं...

भारत सरकार ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रॉन (US Chip Company Micron) को देश में प्लांट लगाने की मंजूरी दी है. माइक्रॉन का यह प्लांट सेमीकंडक्टर बनाने का नहीं होगा, बल्कि टेस्टिंग और पैकेजिंग के लिए होगा. इसके लिए कंपनी भारत में 2.7 बिलियन डॉलर का निवेश (Micron India Investment) करेगी. न्यूज एजेंसी रॉयटर ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है.

पीएम मोदी की यात्रा से पहले मंजूरी

रॉयटर ने एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र के हवाले से बताया है कि मंत्रिमंडल ने एक नए सेमीकंडक्टर टेस्टिंग एंड पैकेजिंग यूनिट (Micron Semiconductor Testing & Packaging Unit) के लिए माइक्रॉन के 2.7 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना को मंजूरी दी है. यह मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा (PM Modi US Visit) से ऐन पहले दी गई है. इस सिलसिले में भारत सरकार और माइक्रॉन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है.

गुजरात में लगेगा माइक्रॉन का प्लांट

सरकारी सूत्र के अनुसार, माइक्रॉन का यह प्रस्तावित प्लांट पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में लगेगा. इस समझौते के तहत अमेरिकी चिप कंपनी को 1.34 बिलियन डॉलर के प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) का भी लाभ मिलेगा. सूत्र का कहना है कि इंसेंटिव पैकेज के साइज के चलते इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी की जरूरत थी.

नहीं आई है आधिकारिक प्रतिक्रिया

माइक्रॉन के प्रस्तावित भारतीय प्लांट और भारत में निवेश को लेकर पहले भी खबरें आई थीं, लेकिन यह पहली बार है कि प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर की बात कही जा रही है. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से न तो माइक्रॉन ने इस बारे में कुछ कहा है, न ही भारत सरकार की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है. रॉयटर का कहना है कि माइक्रॉन और भारत सरकार के प्रवक्ताओं से संपर्क करने के बाद भी इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई.

पीएम मोदी और एलन मस्क की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी अमेरिका की यात्रा पर गए हैं. वह इस यात्रा को लेकर मंगलवार को अमेरिका पहुंचे हैं. दोनों देशों के बीच कारोबारी व निवेश संबंधों को लेकर पीएम मोदी की इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान कई शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के कार्यकारियों के साथ मुलाकात करने वाले हैं. इस सिलसिले में पीएम मोदी और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) की मुलाकात हो चुकी है, जिसके बाद एलन मस्क ने भारत में टेस्ला की जल्द एंट्री (Tesla India Entry) की उम्मीद जाहिर की है.

ये भी पढ़ें: टेस्ला की जल्द होगी भारत में एंट्री, एलन मस्क ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जताया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget