एक्सप्लोरर

चीन संकट से स्टार्ट-अप की फंडिंग में आ सकती है दिक्कत, पेटीएम, बिग बास्केट जैसी कंपनियों पर पड़ेगा असर?

भारत के टॉप स्टार्ट-अप पेटीएम, जोमाटो, उड़ान और बिग बास्केट में चीनी निवेश है. इन कंपनियों में सबसे ज्यादा चीन के निवेशकों की फंडिंग हुई है.

भारत और चीन के बढ़ते तनाव का असर उन स्टार्ट-अप्स पर पड़ सकता है, जिनमें चीन की फंडिंग है. भारत के टॉप स्टार्ट-अप पेटीएम, जोमाटो, उड़ान और बिगबास्केट में चीनी निवेश है. इन कंपनियों में सबसे ज्यादा चीन के निवेशकों की फंडिंग हुई है. अगर भारत में चीन का विरोध तेज हुआ और इन कंपनियों के बायकॉट की मांग ने जोर पकड़ा तो इसमें पैसा लगाने वाले चीनी निवेशक निराश हो सकते हैं.

नए स्टार्ट-अप पर पड़ेगा ज्यादा असर

चीनी निवेशकों ने जिन स्टार्ट-अप में पैसे लगाए हैं, उनमें से ज्यादातर तो खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं. लेकिन कुछ का कहना है कि इस तरह के संकट को देखते हुए स्टार्ट-अप को निवेश हासिल करने के मामले में खुद को डायवर्सिफाई करने की जरूरत है. कुछ स्टार्ट-अप कह रहे हैं कि वे अब निवेश की क्वांटिटी की जगह क्वालिटी को तरजीह दे रहे हैं. स्टार्ट-अप कारोबार के जानकारों का कहना है कि चीनी निवेशकों ने अगर कदम पीछे खींचे तो नए स्टार्ट-अप्स पर ज्यादा असर दिखेगा. चीनी निवेशक शुरुआती निवेश से तो हाथ खींच सकते हैं लेकिन जहां उनका निवेश लंबा और पुराना है वहां से इतनी जल्दी हाथ खींचना मुश्किल होगा. यह उनके लिए घाटे का सौदा होगा.

डिजिटल कंपनियों में चीन का बड़ा निवेश

चीनी निवेशकों ने 2019 में भारतीय स्टार्ट-अप में 3.9 अरब डॉलर का निवेश किया था. जबकि 2018 में यह दो अरब डॉलर था.चीनी निवेशक भारत में डिजिटल इकनॉमी में काम करने वाली कंपनियों में पैसा लगाने के मामले में सबसे आगे हैं.

सरकार ने अप्रैल में चीनी निवेश को सीमित करने के लिए एक आदेश जारी किया था. इस पर स्टार्ट-अप कंपनियों का कहना था कि अगर चीन से निवेश आना बंद या कम हो जाता है तो भारतीय स्टार्ट-अप के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और मध्य पूर्व के निवेशकों का ऑप्शन खुला हुआ है. स्टार्ट-अप्स का कहना है कि चीनी निवेश के साथ हमेशा शर्तें जुड़ी होती हैं. क्वालिटी स्टार्ट-अप में 15-20 फीसदी से अधिक चीनी निवेश पसंद नहीं किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
देश में महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी, शहरी इलाकों में 9.2% पर पहुंची दर
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget