एक्सप्लोरर

LIC Plans: टैक्स बचाने के लिए करानी है बीमा? LIC के ये प्लान हो सकते हैं फायदेमंद

एलआईसी के कई प्लान टैक्स बचाने के लिए और ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक काफी फायदेमंद हो सकते हैं. एलआईसी पॉल‍िसी के तहत ग्राहकों को टर्म पॉलिसी, लाइफ इंश्योरेंस, पेंशन, एंडोमेंट आदि कई तरह के प्लान मिल जाते हैं.

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के जरिए इंश्योरेंस करवाकर कई तरह के फायदे उठाए जा सकते हैं. एलआईसी के लाइफ इंश्योरेंस प्लान में जिंदगी के साथ और जिंदगी के बाद दोनों मामलों में ग्राहक को या ग्राहक के परिवार को फायदा मिलता है. वहीं एलआईसी के जरिए इंश्योरेंस से टैक्स छूट का लाभ भी उठाया जा सकता है. आयकर कानून के सेक्शन 80C के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपये के निवेश कर टैक्‍स डिडक्शन क्‍लेम का फायदा लिया जा सकता है. इसमें एलआईसी की पॉलिसी के जरिए भी टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है.

वहीं एलआईसी के कई प्लान टैक्स बचाने के लिए और ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक काफी फायदेमंद हो सकते हैं. एलआईसी पॉल‍िसी के तहत ग्राहकों को टर्म पॉलिसी, लाइफ इंश्योरेंस, पेंशन, एंडोमेंट आदि कई तरह के प्लान मिल जाते हैं. एलआईसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर मृत्यु तक बीमा का फायदा मिलता है. इसके अलावा मेच्योरिटी पर भी बढ़िया रिटर्न मिलता है. वहीं एलआईसी के जरिए इनकम टैक्स में भी छूट हासिल की जा सकती है.

ये हैं एलआईसी के कई टैक्स सेविंग प्लान

न्यू एंडोमेंट प्लान (914) एलआईसी के इस प्लान में जिस शख्स का बीमा किया जा रहा है उसकी उम्र न्यूनतम 8 और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए. इस प्लान की टर्म 12 से 35 साल की होती है. प्लान के तहत न्यूनतम 1 लाख रुपये का बीमा किया जाता है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है. इस प्लान के तहत बीमाधारक जितने साल की टर्म चुनता है, वो टर्म पूरा होने पर मैच्योरिटी राशि मिलती है.

जीवन आनंद (915) यह प्लान लगभग न्यू एंडोमेंट प्लान (914) के जैसा ही है. बस इसमें फर्क इतना है कि इस प्लान को लेने वाले बीमाधारक की उम्र न्यूनतम 18 और अधिकतम 50 साल होनी चाहिए.

जीवन लक्ष्य (933) इस प्लान के तहत बीमाधारक की उम्र न्यूनतम 18 और अधिकतम 50 साल होनी चाहिए. वहीं इस पॉलिसी में 13 साल से 25 साल तक की टर्म होती है. प्लान के तहत न्यूनतम 1 लाख रुपये का बीमा किया जाता है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है. इस प्लान में जितने साल की टर्म चुनी जाती है, उसके तहत आखिरी के तीन साल प्रीमियम की राशि नहीं चुकानी होती. उदाहरण के तौर पर अगर 25 साल की टर्म चुनी जाती है तो पॉलिसी पर प्रीमियम 22 साल तक ही चुकाना होगा.

जीवन लाभ (936) इस प्लान के तहत बीमाधारक की उम्र न्यूनतम 8 और अधिकतम 59 साल होनी चाहिए. प्लान के तहत न्यूनतम 2 लाख रुपये का बीमा किया जाता है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है. इस प्लान के तहत तीन विकल्प चुने जा सकते हैं. पहले विकल्प के तौर पर 16 साल की टर्म चुनी जा सकती है, जिसमें शुरू के 10 साल ही प्रीमियम देना होगा. दूसरे विकल्प में 21 साल की टर्म चुनी जा सकती है, जिसमें 15 साल तक प्रीमियम देना होगा. वहीं तीसरे विकल्प में 25 साल तक की टर्म चुनी जा सकती है जिसमें 16 साल के लिए प्रीमियम देना होगा.

यह भी पढ़ें:

Best Personal Loan Tips: क्या आप भी लेना चाहते हैं बैंक से पर्सनल लोन? इन बातों का रखें खास ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC
Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
महंगा हुआ प्याज, हफ्तेभर में 40% तक बढ़ी कीमत; जानिए आपके शहर में 1 किलो का रेट
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget