एक्सप्लोरर

Adani Trainman Deal: अडानी की इस डील से आईआरसीटीसी को मिलेगी टक्कर? जानें इन आरोपों में कितना है दम

Adani Group New Deal: महीनों के अंतराल के बाद अडानी समूह नई डील करने जा रहा है. हालांकि डील का ऐलान होते ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गए हैं और राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है...

अडानी समूह (Adani Group) के लिए यह साल अब तक विवादों से भरा रहा है. एक विवाद शांत होता नहीं है, उससे पहले ही दूसरा शुरू हो जाता है. खास बात यह है कि अडानी समूह से जुड़ा कोई विवाद हो, तुरंत राजनीतिक रंग ले लेता है. ताजा मामला है अडानी समूह की नई प्रस्तावित डील का. अडानी समूह महीनों के अंतराल के बाद पहली डील करने जा रहा है, लेकिन यह पहले ही राजनीतिक आरोपों-प्रत्यारोपों का शिकार होने लग गया है.

अडानी एंटरप्राइजेज ने दी थी जानकारी

अडानी समूह की यह डील है ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन के अधिग्रहण की. गौतम अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने इस डील के बारे में पिछले सप्ताह शुक्रवार को जानकारी दी थी. कंपनी ने बताया है कि वह स्टार्क एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (Stark Enterprises Pvt Ltd) की 100 फीसदी इक्विटी का अधिग्रहण करेगी. स्टार्क एंटरप्राइजेज ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन का संचालन करती है. हालांकि अभी इस डील की वैल्यू का खुलासा नहीं हुआ है.

शुरू हुआ यह राजनीतिक विवाद

इस डील के बाद विवाद शुरू हो गया है कि इससे अडानी को फायदा होगा, जबकि सरकारी हिस्सेदारी वाली कंपनी आईआरसीटीसी को घाटा होगा. मीडिया के एक धड़े में इस तरह से खबरें चला दी गईं कि अडानी की इस डील से आईआरसीटीसी को नुकसान होने वाला है. इसके बाद मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी यह आरोप लगाने लग गई कि आईआरसीटीसी को नुकसान पहुंचाकर अडानी को फायदा दिया जा रहा है.

दो आईआईटियन ने बनाई कंपनी

आइए जानते हैं कि इस पूरे मामले की हकीकत क्या है... सबसे पहले आपको बता दें कि स्टार्क एंटरप्राइजेज गुरुग्राम बेस्ड एक स्टार्टअप है, जिसकी स्थापना आईआईटी रुड़की के विनीत चिरानिया और करण कुमार ने मिलकर की थी. यह कंपनी ट्रेनमैन नामक प्लेटफॉर्म का संचालन करती है, जो ट्रेन टिकट बुक करने की ऑनलाइन सेवाएं देता है. इसी सर्विस के चलते आईआरसीटीसी को टक्कर मिलने की बात की जा रही है.

इस तरह से मिलती है बुकिंग सर्विस

यहां इस तरह की सर्विस की एक बुनियादी बात को समझ लेना जरूरी है. दरअसल भारत में जितनी भी कंपनियां या प्लेटफॉर्म ट्रेन टिकट बुकिंग सर्विस में एक्टिव हैं, वे सभी एक तरह से आईआरसीटीसी के कस्टमर हैं. ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के मामले में आईआरसीटीसी का दबदबा है. ट्रेनमैन हो या पेटीएम या तमाम अन्य प्राइवेट प्लेयर्स, सभी आईआरसीटीसी से ऑथेराइजेशन लेकर ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा देते हैं.

आईआरसीटीसी पर नहीं होगा असर

इसका मतलब हुआ कि आप टिकट सीधे आईआरसीटीसी की साइट से बुक करें या किसी अन्य प्लेटफॉर्म से, आईआरसीटीसी को उसका तय चार्ज मिलता ही है. इससे साफ हो जाता है कि अडानी की इस डील से आईआरसीटीसी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. हां यह जरूर होगा कि इस डील से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग कंपनियों को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने वाली है. विवादों के बाद आईआरसीटीसी के प्रवक्ता ने भी सफाई जारी की है और यही तर्क दिया है.

ये भी पढ़ें: अब 22 जून तक रद्द हो गईं गो फर्स्ट की उड़ानें, जानें किस कारण लेना पड़ा ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget