एक्सप्लोरर

Go First Flight: अब 22 जून तक रद्द हो गईं गो फर्स्ट की उड़ानें, जानें किस कारण लेना पड़ा ये फैसला

Go First Flights Cancelled: विमानन कंपनी लंबे समय से गंभीर वित्तीय संकटों का सामना कर रही है. इसके चलते उसे बार-बार उड़ानों को रद्द करने का फैसला लेना पड़ रहा है...

वित्तीय संकट से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) की दिक्कतें समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं. कंपनी ने अब 22 जून तक के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी है. कंपनी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी.

कंपनी ने बताया ये कारण

कंपनी ने जारी बयान में कहा कि उसे परिचालन संबंधी कारणों से यह फैसला लेना पड़ा है. उसने कहा, हमें यह बताते हुए तकलीफ हो रही है कि परिचालन संबंधी कारणों से गो फर्स्ट की 22 जून 2023 तक की शेड्यूल्ड उड़ानें रद्द रहेंगी. हम उड़ानों के रद्द होने से हुई असुविधा के लिए माफी चाहते हैं. हमें यह मालूम है कि उड़ानों के रद्द होने से आपकी यात्रा की योजनाएं प्रभावित हुई होंगी. हम हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

कंपनी को बुकिंग के बारे में ये उम्मीद

कंपनी ने आगे कहा है कि वह उड़ानों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयास कर रही है. उसने कहा है, जैसा कि आप सभी जानते हैं, कंपनी ने तत्काल समाधान निकालने और परिचालन को शुरू करने के लिए आवेदन दिया हुआ है. हम जल्द ही बुकिंग लेने में सक्षम होंगे. हम आपके धैर्य के लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं.


Go First Flight: अब 22 जून तक रद्द हो गईं गो फर्स्ट की उड़ानें, जानें किस कारण लेना पड़ा ये फैसला

प्रभावित ग्राहक ऐसे करें संपर्क

गो फर्स्ट ने अपने ग्राहकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. गो फर्स्ट के इस फैसले से जो ग्राहक प्रभावित हुए हैं, वे सहायता के लिए कस्टमर केयर नंबर 1800 2100 999 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा feedback@flygofirst.com पर ईमेल भेजकर भी संपर्क किया जा सकता है. कंपनी ने अपने ग्राहकों से कहा है कि वे उससे संपर्क कर बताएं कि उनकी किस तरह से मदद की जा सकती है.

पहली बार नहीं रद्द हुई उड़ानें

यह पहली बार नहीं है, जब गो फर्स्ट ने अपनी उड़ानें रद्द की हो. कंपनी को हालिया महीनों में बार-बार यह फैसला लेना पड़ा है. कंपनी ने 3 मई को इन्सोल्वेंसी के लिए फाइल किया था और उसके बाद से लगातार उड़ानें रद्द हो रही हैं. इससे पहले गो फर्स्ट ने 19 जून तक उड़ानें रद्द करने की जानकारी दी थी और तब भी कंपनी ने लगभग ऐसा ही कारण बताया था.

परेशान यात्री कर रहे ये मांग

गो फर्स्ट ने उड़ानें रद्द करने के कारण प्रभावित हुए ग्राहकों के लिए रिफंड का ऐलान तो किया है, लेकिन ग्राहक इस बारे में लगातार शिकायत कर रहे हैं. ग्राहकों का कहना है कि उन्हें रिफंड मिलने में दिक्कतें आ रही हैं. कंपनी पिछले एक महीने से परिचालन शुरू करने की डेडलाइन बढ़ा रही है, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है और वे एविएशन मिनिस्ट्री से दखल देने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इस बिजनेस में बहुत स्कोप, 2030 तक इतनी मोटी कमाई कर सकते हैं मुकेश अंबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget