एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध से हो सकता है भारत को फायदा, बिजनेस शिफ्ट कर सकती हैं ये कंपनियां

Impact of Israel War on India: पश्चिमी एशिया में करीब एक सप्ताह से तनाव चरम पर है और युद्ध छिड़ा हुआ है. ऐसे में कई कंपनियां अपने परिचालन को शिफ्ट करने के विकल्पों पर गौर कर सकती हैं...

पिछले सप्ताह शनिवार को हमास के हमले के बाद पश्चिमी एशिया में नया युद्ध शुरू हो गया है. करीब 5 दशकों के सबसे भयानक हमले के बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है. यह युद्ध आज छठे दिन भी जारी है और अब इसका असर धीरे-धीरे फैलने लग गया है. ऐसी आशंकाएं हैं कि युद्ध लंबा खिंच सकता है और इस कारण कई कंपनियां अपने परिचालन को शिफ्ट करने के विकल्पों पर गौर कर सकती हैं...

तनाव खिंचने पर कंपनियों के ये विकल्प

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल में कई वैश्विक टेक कंपनियों के दफ्तर हैं और ताजे तनाव के बीच उनका परिचालन प्रभावित हो रहा है. अगर इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध खिंचता है तो वे कंपनियां फिलहाल इजरायल से अपना परिचालन भारत या अन्य देशों में शिफ्ट कर सकती हैं. टीसीएस और विप्रो जैसी भारतीय आईटी कंपनियां भी अभी अपना काम-काज भारत में शिफ्ट कर सकती हैं.

500 से ज्यादा बड़ी कंपनियों के दफ्तर

इजरायल में 500 से ज्यादा बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दफ्तर हैं. उनमें इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. कंपनियों के ये दफ्तर ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर के रूप में हैं, जिनमें 1 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं.

भारत और पूर्वी यूरोप को फायदा

ईटी की रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि इजरायल में दफ्तर चला रही कंपनियां जरूरत पड़ने पर अपना परिचालन वैसी जगहों पर शिफ्ट कर सकती हैं, जिनका टाइम जोन इजरायल के समतुल्य हो. उनका कहना है कि कंपनियां भारत के अलावा अन्य पश्चिम एशियाई देशों या पूर्वी यूरोपीय देशों पर भी विचार कर सकती हैं. बकौल एक्सपर्ट्स, अगर मामला खिंचता है तो कंपनियां अपने परिचालन पर असर को सीमित करने के लिए वैकल्पिक जगहों पर गौर करेंगी, जिससे भारत व पूर्वी यूरोप को विशेष तौर पर फायदा हो सकता है.

मारे गए हजारों लोग, लाखों विस्थापित

हमास ने शनिवार की सुबह इजरायल पर हमला कर दिया था. हमले में इजरायल के 1000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और कई लापता हैं. इजरायल ने हमास के हमले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्ण युद्ध की घोषणा कर दी है. उसके बाद इजरायल लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है, उसमें भी हजारों लोग मारे जा चुके हैं. संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जारी युद्ध से लाखों लोग विस्थापन के शिकार हो गए हैं. वहीं आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक ने पश्चिमी एशिया में शुरू हुए इस नए युद्ध के चलते वैश्विक आर्थिक प्रगति के प्रभावित होने की आशंका जाहिर की है.

ये भी पढ़ें: इन उपायों से फॉरेन ट्रिप पर बचा सकते हैं पैसे, नहीं बनेगी 20 पर्सेंट टीसीएस की देनदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Interest Rate: 3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
Petrol: 5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
Cyber Fraud: ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget