एक्सप्लोरर

TCS on Foreign Trip: इन उपायों से फॉरेन ट्रिप पर बचा सकते हैं पैसे, नहीं बनेगी 20 पर्सेंट टीसीएस की देनदारी

How to save TCS on Foreign Trip: 1 अक्टूबर से विदेशी टूर महंगे हो गए हैं, क्योंकि अब 20 फीसदी तक टीसीएस का प्रावधान किया गया है. आइए जानते हैं इससे बचने का उपाय...

छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाने वाले भारतीयों के लिए इस महीने से खर्च बढ़ गया है. इस महीने की पहली तारीख से विदेशी टूर पैकेज पर 20 फीसदी तक टीसीएस लागू हो गया है. इसका मतलब हुआ कि विदेशी टूर पैकेज की कुल लागत भी अब 20 फीसदी तक बढ़ गई हैं. हालांकि एक्सपर्ट बताते हैं कि अभी भी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो 20 फीसदी टीसीएस से बचा जा सकता है.

टीसीएस की नई दरें

सबसे पहले ये जानते हैं कि 1 अक्टूबर से क्या बदलाव हुआ है. अब अगर आप खुद या अपने परिजनों के साथ विदेश यात्रा पर जाते हैं तो टूर पैकेज पर टीसीएस का भुगतान करना होगा. अगर एक वित्त वर्ष में टूर पैकेज की लागत 7 लाख रुपये से ज्यादा हुई तो 20 फीसदी की दर से टीसीएस का भुगतान करना होगा, जबकि 7 लाख रुपये से कम होने की स्थिति में टीसीएस की दर 5 फीसदी है.

विदेशी टूर पैकेज के लिए ये जरूरी

आप टूर पैकेज चाहे ऑनलाइन बुक करें या ऑफलाइन, आपको टीसीएस का भुगतान करना ही होगा. मतलब दूसरे शब्दों में कहें तो 1 अक्टूबर से विदेशी टूर पैकेज की अपफ्रंट लागत 20 फीसदी तक बढ़ गई हैं. अब सवाल उठता है कि क्या इससे बचने का कोई उपाय है... तो सबसे पहले ये जानते हैं कि टीसीएस नियमों के हिसाब से विदेशी टूर पैकेज क्या है. विदेशी टूर पैकेज के लिए दो चीजें होनी चाहिए. पहली- इंटरनेशनल ट्रैवल टिकट और दूसरी- होटल एकमोडेशन.

अब अगर आप ऑफलाइन या ऑनलाइन विदेशी टूर पैकेज बुक करते हैं तो आपको साथ में टीसीएस का भुगतान करना होगा, भले ही आप पैकेज के लिए रुपये में भुगतान कर रहे हैं. आप मेक माइ ट्रिप, यात्रा या ईज माय ट्रिप जैसे ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स के माध्यम से पैकेज बुक करते हैं, तब भी टीसीएस का भुगतान करना होगा.

इस तरह से नहीं बनेगी देनदारी

इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप बुकिंग को ब्रेक कर लें. मतलब आने-जाने का टिकट अलग बुक करें. ठहरने के लिए होटल की बुकिंग अलग से करें. लोकल साइट विजिट करने की बुकिंग भी अलग से करें. इस तरह से ब्रेक कर बुकिंग करने पर उसे विदेशी टूर पैकेज नहीं माना जाएगा और इस कारण आपके ऊपर टीसीएस की भी देनदारी नहीं बनेगी.

ये भी पढ़ें: सुधरने वाले हैं पेटीएम के इन्वेस्टर्स के दिन? इस साल 82 फीसदी तक चढ़ चुका है शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget