एक्सप्लोरर

औद्योगिक विकास दर दो सालों के निचले स्तर पर

सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून के महीने में औद्योगिक विकास दर (-)0.1 फीसदी रही. मई के महीने में ये दर 2.8 फीसदी थी जबकि बीते साल जून के महीन में ये दर 8 फीसदी दर्ज की गयी थी. उद्योग की विकास दर शून्य से नीचे जाने की एक बड़ी वजह विनिर्माण यानी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट रही.

नई दिल्लीः औद्योगिक विकास का पहिया थम सा गया है, क्योंकि जून के महीने में औद्योगिक विकास दर 2 सालो के सबसे निचले स्तर पर आ गयी है. उद्योग की ये हालत से ब्याज दरों में और कटौती का दवाब बढ़ गया है. आर्थिक समीक्षा के दूसरे भाग ने भी ब्याज दर घटाने की पूरजोर वकालत की है.

सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून के महीने में औद्योगिक विकास दर (-)0.1 फीसदी रही. मई के महीने में ये दर 2.8 फीसदी थी जबकि बीते साल जून के महीन में ये दर 8 फीसदी दर्ज की गयी थी. उद्योग की विकास दर शून्य से नीचे जाने की एक बड़ी वजह विनिर्माण यानी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट रही. इस क्षेत्र की विकास दर (-)0.4 फीसदी रही जबकि मई में ये दर 2.61 फीसदी दर्ज की गयी थी. बीते साल जून में विनिमार्ण क्षेत्र की विकास दर साढ़े सात फीसदी थी.

1108201709_HC_Industrial_Production_SC-300

वैसे परेशानी भारी मशीनो और कार, टीवी फ्रिज जैसे टिकाऊ उपभोक्ता सामान के मामले में भी देखने को मिली. भारी मशीनों के मामले में औद्योगिक विकास दर (-)6.8 फीसदी दर्ज की गयी. भारी उद्योग की विकास दर में गिरावट का मतलब ये हुआ कि कंपनियां नये कल-कारखाने नहीं लगा रही हैं या फिर पुरानी मशीनों को हटाकर नयी मशीनें नहीं ला रही है. कारोबार नहीं फैलाने की एक वजह मांग में कमी हो सकती है. इसका सबूत टिकाऊ उपभोक्ता सामान के मामले में देखने को मिला जहां विकास दर (-)2.1 फीसदी रहा.

औद्योगिक विकास दर में कमी की वैसे तो कई वजहें है, लेकिन उनमें सें एक वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी भी है. पहली जुलाई से जीएसटी लागू होने के पहले डीलर्स ने नया स्टॉक नहीं तैयार करना उचित समझा. वहीं बीते साल इन महीनो के दौरान औद्योगिक विकास दर काफी ऊंची रही थी. इन सब का असर ये हुआ है कि इस साल जून के महीने में औद्योगिक विकास दर बढ़ने के बजाए घट गयी.

अब सवाल ये है कि आगे क्या होगा? जानी मानी रिसर्च एजेंसी इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिती नायर कहती हैं कि जुलाई के महीने में विकास दर, बीते साल के 5.2 फीसदी की विकास दर का पीछा करते नजर आएगी. इसकी वजहें ये है कि जीएसटी लागू होने के बाद नए सिरे से स्टॉक तैयार करना शुरु हो गया है. गाड़ियों का उत्पादन बढ़ रहा है और बिजली का उत्पादन बढ़ रहा है.

खुदरा महंगाई दर के आंकड़े सोमवार को बहरहाल, अब सबकी नजर सोमवार को जारी होने वाले खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों पर है. जून के महीने के लिए खुदरा महंगाई दर 1.54 फीसदी रही. ध्यान रहे कि सरकार और रिजर्व बैंक के बीच हुए समझौते के मुताबिक खुदरा महंगाई दर दो से छङ फीसदी (4% +2%) बीच रखने का लक्ष्य है. मतलब ये कि जून के महीने में खुदरा महंगाई दर लक्ष्य से भी नीचे आ गया. इसीके बाद रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में चौथाई फीसदी की कमी की. अब उम्मीद की जा रही है कि जुलाई में खुदरा महंगाई दर में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, फिर भी ये दो फीसदी से नीचे ही रहेगी.

1108201714_HC_Industrial_Production_DC-600

दलाल स्ट्रीट हुई लालः सेंसेक्स में 300 पॉइंट की भारी गिरावट, निफ्टी 100 अंक टूटा

SBI के मुनाफे में ही नहीं, एनपीए में भी खासी बढ़ोतरी आर्थिक समीक्षा 2: 7.5 फीसदी की विकास दर मुश्किल, ब्याज दरों में कमी की गुंजाइश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
पूरा पैसा नहीं है? फिर भी खरीद सकते हैं Jio का शेयर, क्या है MTF?
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
दिवाली से 11 दिन पहले सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जानें आज कितना है दाम
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या आज होने वाला है DA का ऐलान? केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकती है खुशखबरी
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं
क्या करवा चौथ पर बंद रहेंगे बैंक? जानें छुट्टी की लिस्ट में आपके शहर का नाम है या नहीं

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया बड़ा खेल, वाराणसी और आगरा में BJP की हार; सपा की बड़ी जीत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget