एक्सप्लोरर

माइनिंग, मैन्यूफैक्चरिंग का खराब प्रदर्शन, मई में IIP की विकास दर घटकर 3.1% हुई

मई में खनन क्षेत्र की वृद्धि दर मई में घटकर 3.2 फीसदी रह गई. मई, 2018 में माइनिंग क्षेत्र का उत्पादन 5.8 फीसदी बढ़ा था.

नई दिल्लीः माइनिंग और मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्रों के कमजोर प्रदर्शन की वजह से औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की वृद्धि दर मई महीने में घटकर 3.1 फीसदी पर आ गई है. शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. मई, 2018 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 3.8 फीसदी थी. इस साल अप्रैल में आईआईपी की वृद्धि दर 4.3 फीसदी और मार्च में 0.4 फीसदी रही थी.

समीक्षाधीन महीने में खनन क्षेत्र की वृद्धि दर मई में घटकर 3.2 फीसदी रह गई. मई, 2018 में माइनिंग क्षेत्र का उत्पादन 5.8 फीसदी बढ़ा था. इसी तरह मई में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि दर घटकर 2.5 फीसदी रह गई. पिछले साल मई में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.6 फीसदी बढ़ा था. हालांकि, इस दौरान बिजली क्षेत्र का उत्पादन 7.4 फीसदी बढ़ा. एक साल पहले समान महीने में बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर 4.2 फीसदी रही थी.

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आंकड़ों के अनुसार निवेश का संकेतक कहे जाने वाले पूंजीगत सामान क्षेत्र का उत्पादन मई में मात्र 0.8 फीसदी बढ़ा. एक साल पहले समान महीने में यह 6.4 फीसदी बढ़ा था. उपयोगकर्ता वर्गीकरण के अनुसार प्राथमिक वस्तु, मध्यवर्ती वस्तुओं और ढांचागत- निर्माण सामान क्षेत्र का उत्पादन पिछले साल के समान महीने की तुलना में क्रमश: 2.5 फीसदी, 0.6 फीसदी और 5.5 फीसदी बढ़ा.

टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र का उत्पादन इस दौरान 0.1 फीसदी घटा. वहीं गैर टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र का उत्पादन 7.7 फीसदी बढ़ा. उद्योगों के संदर्भ में बात की जाए तो विनिर्माण क्षेत्र के 23 उद्योग समूहों में से 12 में मई महीने में सकारात्मक वृद्धि दर्ज हुई.

आयकर विभाग की अनोखी पहल, छात्रों से भरवाया जा रहा घोषणा पत्र कि पैरेंट्स भरेंगे इनकम टैक्स कोई नहीं कर सकता रेलवे का निजीकरण, सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं- रेल मंत्री पीयूष गोयल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget