एक्सप्लोरर

औद्योगिक उत्पादन वृद्धि जुलाई में 4.3% रही, जून के मुकाबले सुधरी

जून के मुकाबले देश का औद्योगिक उत्पादन सुधरा जरूर है लेकिन साल दर साल आधार पर देखें तो इसमें भारी गिरावट आई है.

नई दिल्लीः विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से जुलाई महीने में देश की औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर सुस्त पड़कर 4.3 फीसदी रह गई. आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापी जाने वाली औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर एक साल पहले जुलाई- 2018 में 6.5 फीसदी रही थी. हालांकि, इस साल जून की यदि बात की जाये तो औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 1.2 फीसदी रही इस लिहाज से जुलाई में यह बढ़कर 4.3 फीसदी पर पहुंच गई. इससे पहले मई में यह 4.6 फीसदी दर्ज की गई.

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की अप्रैल- जुलाई अवधि में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि 3.3 फीसदी रही जो कि 2018- 19 की इसी इसी अवधि में 5.4 फीसदी रही थी.

आईआईपी में सुस्ती की वजह इसमें शामिल विनिर्माण क्षेत्र की नरमी रही. जुलाई में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 4.2 फीसदी रही जबकि एक साल पहले यह 7 फीसदी रही थी. पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में जुलाई महीने में 7.1 फीसदी की कमी देखी गई जबकि पिछले साल जुलाई में इसमें 2.3 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी.

बिजली उत्पादन में जुलाई में 4.8 फीसदी की वृद्धि वहीं पिछले साल जुलाई में इस क्षेत्र में 6.6 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी. खनन क्षेत्र की वृद्धि दर जुलाई में पिछले साल के 3.4 फीसदी से बढ़कर 4.9 फीसदी रही. टिकाऊ उपभोक्ता सामान और गैर- टिकाऊ उपभोक्ता सामानों के वर्ग में क्रमश: 2.7 फीसदी की गिरावट और 8.3 फीसदी की वृद्धि रही.

उपभोग आधारित वर्गीकरण के मुताबिक, जुलाई 2018 के मुकाबले जुलाई 2019 में प्राथमिक वस्तुओं में 3.5 फीसदी, माध्यमिक वस्तुओं में 13.9 फीसदी और अवसंरचना, निर्माण संबंधित वर्ग में 2.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. विनिर्माण क्षेत्र के 23 में से 13 औद्योगिक समूहों में जुलाई महीने में वृद्धि दर्ज की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget