एक्सप्लोरर

ज्वाइंट होम लोन लेने का है प्लान, पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

अगर कोई व्यक्ति लोन की पूरी रकम का रिपेमेंट करने में सक्षम नहीं है तो वह ज्वाइंट होम लोन ले सकता है. अक्सर लोग अपने जीवनसाथी या भाई-बहन के साथ मिलकर ज्वाइंट होम लोन लेते हैं.

आप जब किसी दूसरे के साथ मिलकर होम लोन लेते हैं तो उसे ज्वाइंट होम लोन कहा जाता है. अक्सर लोग अपने जीवनसाथी या भाई-बहन के साथ मिलकर ज्वाइंट होम लोन लेते हैं. अगर कोई व्यक्ति अपने आप में लोन की पूरी रकम का रिपेमेंट करने में सक्षम नहीं है तो वह जॉइंट होम लोन ले सकता है.

ज्वाइंट होम लोन के फायदे

  • अगर आपके साथी का क्रेडिट स्कोर अच्छा है और आपकी संयुक्त आय ईएमआई कवर करने के लिए काफी है तो आपको अधिक होम लोन मिल भी सकता है.
  • ज्वाइंट होम लोन के मामले में दोनों लोग सेक्शन 80सी के तहत इनकम टैक्स बेनिफिट का दावा कर सकते हैं.  इसके लिए शर्त है कि दोनों का को-ऑनर होना जरूरी है.
  • दोनों ब्याज पर 2 लाख रुपये और मूलधन पर 5 लाख रुपये का फायदा ले सकते हैं.

ज्वाइंट होम लोन के नुकसान

  • अगर आपका को-एप्लीकेंट ईएमआई का भुगतान नहीं कर पाता है तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होगा.
  • ज्वाइंट एप्लीकेंट को लोन आसानी से मिल सकता है लेकिन यह लोन मिलने की गारंटी नहीं है. इसकी वजह यह है कि होम लोन बैंकों के लिए काफी जोखिमभरा होता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • आपके को-एप्लीकेंट का क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए नहीं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है.
  • प्राइमरी और को-एप्लीकेंट दोनों के भुगतान करने की क्षमता अच्छी होने पर ही कर्जदाता ज्वाइंट होम लोन को मंजूरी देते हैं.
  • कई बार कर्जदाता आपके आवेदन को सीधे अस्वीकार नहीं करता बल्कि आपको ज्यादा ब्याज दर पर  लोन दे देता है. आपका और को-एप्लीकेंट का कर्ज और आय का अनुपात 50 से 60 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए.

महिला को-एप्लीकेंट

  • महिला होम लोन बायर के लिए बहुत से कर्जदाता होम लोन की ब्याज दर कम रखते हैं.
  • यह दर, सामान्य होम लोन रेट से लगभग 0.05 फीसदी (5 बेसिस प्वॉइंट्स) कम होती है.
  • अगर होम लोन में महिला को-एप्लीकेंट है तो कम ब्याज दर का फायदा तभी मिलेगा जब महिला ज्वाइंट होम लोन में पहली आवेदनकर्ता हो. या महिला को प्रॉपर्टी का खुद या संयुक्त तौर पर मालिक होना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

भारत में वैक्सीन के कच्चे माल के निर्यात पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने जी-7 देशों से रोक हटाने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
इस ट्रेवल कंपनी पर एक्शन, 73 अरब का लगा जुर्माना
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स
रात में ऑनलाइन शॉपिंग से बचें, अपनाएं स्मार्ट टिप्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget