एक्सप्लोरर

अगर चाहते हैं कम ब्याज दर वाला पर्सनल लोन, तो इन बातों का हमेशा रखें ध्यान

पर्सनल लोन में ब्याज दर काफी अधिक होती है. आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो पर्सनल लोन लेते वक्त आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं.

कोरोना काल में कई लोगों को वित्तीय संकट से जूझना पड़ रहा है. कई कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है तो वहीं, कुछ ने सैलेरी में कटौती की है. व्यापारियों के मुनाफे में भी भारी कमी आई है. ऐसे में अगर आप पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. क्योंकि पर्सनल लोन में ब्याज दर काफी अधिक होती है. आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो पर्सनल लोन लेते वक्त आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं.

ऐसे करें लोन देने वाले बैंक का चुनाव कई बैंक और वित्तीय संस्थान हैं जो पर्सनल लोन के साथ ग्राहकों को अच्छे ऑफर्स देते हैं. इन ऑफर्स में कम ब्याज दर के साथ-साथ कई प्रकार के फायदे दिए जाते हैं. आपको पर्सनल लोन लेने से पहले अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए. वर्तमान में कई ऐसी वेबसाइट मौजूद हैं जिन पर आप पर्सनल लोन के ब्याज दर की तुलना कर सकते हैं. इसके बाद उस बैंक या वित्तीय संस्थान का चुनाव करें जो सबसे कम ब्याज दर पर लोन दे रहा है.

अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखें जब आप लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो क्रेडिट कार्ड का स्कोर बेहद महत्वपूर्ण होता है. क्रेडिट कार्ड का स्कोर ठीक नहीं होने पर आपको लोन लेने में परेशानी आ सकती है. क्रेडिट स्कोर सही वक्त पर कर्ज का भुगतान करके अच्छा बनता है. अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको आसानी से कम ब्याज दर वाला पर्सनल लोन मिल सकता है. आमतौर पर 750 से अधिक का क्रेडिट स्कोर काफी अच्छा समझा जाता है.

समय पर करें EMI का भुगतान क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान हमेशा समय पर कर देना चाहिए. पेमेंट रिमाइंडर की अनदेखा करने से आपका क्रेडिट स्कोर घटेगा, जिससे आपको लोन लेने में परेशानी आ सकती है. इसके अलावा अगर आपने अन्य लोन भी पहले से लिया हुआ है, तो उसकी EMI नियमित रूप से जमा होनी चाहिए. ऐसे में आपको नया लोन मिलने में आसानी होगी. आपकी ईएमआई भुगतान हिस्ट्री अच्छी है, तो ऐसी स्थिति में लोन पर ब्याज दर के कम होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं.

ये भी पढ़ें:

ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए RBI ने बताए उपाय, नहीं दिया ध्यान तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

बाइक या कार चोरी होने पर बीमा क्लेम करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget