एक्सप्लोरर

अगर गलत खाते में पैसा ट्रांसफर हो गया तो कैसे आएगा अकाउंट में वापस, जानिए कुछ आसान तरीके

अक्सर लोग ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने के दौरान जल्दबाजी कर जाते हैं और ऐसे में कई बार वे गलत खातों में अपनी मेहनत की कमाई ट्रांसफर कर बैठते हैं. हालांकि ऑफलाइन पैसा ट्रांसफर करते समय भी लोग गलती कर बैठते हैं.

आज का युग पूरी तरह डिजिटल हो चुका है. ऐसे में अगर आपको किसी को मनी ट्रांसफर करनी हो तो इसके लिए भी डिजिटल ऑपशन उपलब्ध है. यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या UPI बेस्ट एप से लेकर मोबाइल बैंकिग तक कई अलग-अलग तरीकों से बैंक अकाउंट टू बैंक अकाउंट आसानी से पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि अक्सर लोग ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने के दौरान जल्दबाजी कर जाते हैं और ऐसे में कई बार वे गलत खातों में अपनी मेहनत की कमाई ट्रांसफर कर बैठते हैं. हालांकि ऑफलाइन पैसा ट्रांसफर करते समय भी लोग गलती कर बैठते हैं. ऐसा होने पर आप एकदम टेंशन में आ जाते हैं और समझ नहीं पाते कि कैसे आपका पैसा वापस आपके अकाउंट में आ जाए. चलिए हम आपको बताते हैं कुछ आसान तरीके जिन्हें यूज कर आप गलती से किसी और के अकाउंटर में ट्रांसफर हुए अपने पैसों को वापस पा सकते हैं.

1-संबंधित व्यक्ति से पुष्टि करें

सबसे पहले जब आप किसी के खाते में पैसे ट्रांसफर कर रहे हों तो उस व्यक्ति से फौरन बात करें और पुष्टि कर लें कि उसके अकाउंट में पैसे पहुंचें या नहीं. ऐसे करने पर अगर उस व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे आ गए तो आपने ट्रांजेक्शन सही किया है. वहीं अगर पैसे नहीं पहुंचे तो चेक करें कि आपने पैसे किस अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं.

2-बैंक को लिखित में बताएं

अगर आपसे पैसे ट्रांसफर करते समय गलती से किसी और के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो गए तो सबसे पहले आपको इस बारे में अपने बैंक को लिखित में बताना चाहिए और ट्रांजेक्शन के बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए। इसमे ट्राजेक्शन की तारीख, समय, अपना अकाउंट नंबर और जिस अकाउंट में आपने गलती से पैसे ट्रांफसर किए हैं. इन सबकी पूरी डिटेल्स लिखें.

3-ब्रांच मैनेजर से मिलें

 कई बार गलत अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड के कारण आपने जो पैसे ट्रांसफर किए हैं वो खुद ही आपके अकाउंट मे वापस भी आ जाते हैं. लेकिन इसमे कुछ वक्त जरूर लग सकता है. वहीं अगर आपके अकाउंट में पैसे वापस नहीं आए हैं तो आप अपने बैंक की ब्रांच में जाएं और वहां ब्रांच मैनेजर से मिलकर यह पता करने की कोशिश करें कि आपके द्वारा गलती से किस बैंक के खाते में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं. ऐसे में अगर यह गलत ट्रांजेक्शन आपके ही बैंक की किसी ब्रांच से हुआ है तो उस स्थिति में आसानी से आपके खाते में पैसा आ जाएगा.

4-ऐसे मिल सकती है वापस रकम

 बता दें कि अगर आप से गलती से दूसरे बैंक के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो गए हैं तो ऐसी स्थिति में पैसा वापसी में थोड़ा समय लग सकता है. कई बार ऐसे मामलों के समाधान में बैंक 2 महीने तक का समय लगा देते हैं. बहरहाल आपको अपने बैंक से ये मालूमात करनी चाहिए कि किस शहर की किस ब्रांच के किस अकाउंट में मनी ट्रांसफर हुई है.  ऐसा करने पर आप भी अपने पैसों की वापसी की कोशिश कर सकते हैं.

5-आरबीआई ने दिए हैं कड़े निर्देश

वैसे जब भी आप अपने बैंक अकाउंट से किसी और के अकाउंट में मनी ट्रांसफर करते हैं तो आपको एक मैसेज जरूर डिलिवर होता है. इस मैसेज में साफ-साफ शब्दों में लिखा होता है कि यदि ट्रांजेक्शन गलत है तो कृप्या इस मैसेज को इस नंबर पर भेजें. गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने भी निर्देश दिए हुए हैं कि यदि गलती से पैसे किसी दूसरे के अकाउंट में जमा हो जाते हैं तो आपके बैंक को इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी होगी. बैंक आपके पैसों को गलत अकाउंट से सही अकाउंट में वापस लाने के लिए जिम्मेदार है.

ये भी पढ़ें

भारत में कोरोना का ग्राफ सुधरा, 24 घंटे में अमेरिका-ब्राजील से कम हुई मौत, कुल 87% मरीज ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget