एक्सप्लोरर

ICICI Bank ने हजारों क्रेडिट कार्ड को किया ब्लॉक, जानें इसके पीछे का कारण

ICICI Bank Credit Card: आईसीआईसीआई बैंक ने 17000 से अधिक क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया है. बैंक ने उन कस्टमर्स की लिस्ट भी जारी की है, जिनके क्रेडिट कार्ड ब्लॉक किए गए हैं.

ICICI Bank Blocked Credit Card: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने 17000 क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया है. बैंक ने यह कदम 1700 ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड के डेटा लीक होने के बाद उठाई है. बैंक ने उन सभी ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर दिया है, जिनका डेटा अनधिकृत व्यक्तियों तक पहुंच गया है. बैंक ने ग्राहकों की सुविधा के लिए उन कस्टमर्स की लिस्ट भी जारी की है, जिनके क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक किया गया है. इसके साथ ही बैंक ने इन ग्राहकों के लिए नया कार्ड जारी करने की बात भी कही है.

ग्राहक ने डाटा लीक होने की थी शिकायत

बैंक के क्रेडिट कार्ड का डाटा लीक होने की बात एक ग्राहक की शिकायत के बाद सामने आई है. ग्राहक ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी शेयर की थी. उन्होंने आईमोबाइल पे एप (iMobile Pay App) पर डाटा सुरक्षा के बारे में आशंकाएं व्यक्त करते हुए लिखा था कि क्रेडिट कार्ड एप क्रेडिट कार्ड नंबर और सीवीवी जैसी जानकारी दिखाई दे रही है. इस एप में कई अनजान लोगों के कार्ड की जानकारी दिख रही थी. इसके बाद ग्राहकों के बीच बैंक के डेटा सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गईं थीं.

बैंक ने उठाए ये कदम

डाटा लीक की जानकारी मिलने के बाद आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से इस मामले को स्वीकार करते हुए कहा गया है कि हाल के कुछ दिनों में करीब 17000 नए कस्टमर्स के क्रेडिट कार्ड का डेटा लीक होने की बात स्वीकार की है. लेकिन, बैंक ने साथ में यह भी भरोसा दिलाया है कि इस डेटा लीक के दुरुपयोग का एक भी मामला सामने नहीं आया है. इसके साथ ही बैंक ने कहा कि अगर किसी ग्राहक को इस कारण वित्तीय नुकसान होता है तो बैंक उसे मुआवजा भी देगा. आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि ग्राहक अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट पर नजर बनाए रखें. अगर आपको अपने कार्ड में किसी तरह का गलत ट्रांजैक्शन दिखाई देता है तो तुरंत अपने कार्ड को ब्लॉक करके नया कार्ड इश्यू करवा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

RBI के एक्शन के बाद अशनीर ग्रोवर ने किया कोटक महिंद्रा बैंक पर कटाक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget