एक्सप्लोरर

RBI के एक्शन के बाद अशनीर ग्रोवर ने किया कोटक महिंद्रा बैंक पर कटाक्ष

Kotak Mahindra Bank Crisis: हर बात पर अपनी बेबाक राय रखने वाले अशनीर ग्रोवर ने कोटक महिंद्रा पर आरबीआई की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है...

Ashneer Grover on Kotak Mahindra Bank Crisis: कोटक महिंद्रा बैंक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. बैंकों के रेगुलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग चैनल्स के जरिए नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया है. इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक को नए क्रेडिट कार्ड्स देने से भी रोक दिया है. आरबीआई के इस फैसले के बाद फिनटेक फर्म भारत पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने चुटकी ली है.

अशनीर ने एक्स पर कही यह बात

अपने आधिकारिक एक्स यानी ट्विटर हैंडल पर इस मामले पर अपनी राय रखते हुए अशनीर ग्रोवर ने लिखा कि LOL! बड़ी विडंबना की बात है, बैंकों से टेक नहीं हो रहा है और फिनटेक से बैंकिंग नहीं हो पा रही है. उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए तंज कसते हुए लिखा कि बैंकों से फिनटेक के प्रबंधन का काम नहीं हो पा रहा है और फिनटेक कंपनियों बैंकिंग का काम करने में नाकाम रह रही हैं.

 

RBI ने क्यों उठाया यह कदम-

रिजर्व बैंक ने एक प्रेस रिलीज करके जानकारी दी है कि साल 2022 और 2023 में आरबीआई के आईटी एग्जामिनेशन के दौरान बैंक में कई प्रकार की कमियों को लेकर चिंता जाहिर की गई थी, लेकिन कोटक महिंद्रा बैंक उस समय से लेकर अब तक इन चिंताओं का निवारण करने में असफल रहा है. रिजर्व बैंक ने कहा कि रोबस्ट आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी रिस्क मैनेजमेंट फ्रेमवर्क के अभाव में बैंक के कोर बैंकिंग सिस्टम (Core Banking System) और उसके ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग चैनल्स ने बीते दो सालों में कई दफा अलग-अलग तरह की परेशानी हुई है. इस महीने 15 अप्रैल 2024 को कई सर्विसेज पर असर पड़ा था जिसके बाद बैंक के ग्राहकों तो कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

बैंक अपने आईटी सिस्टम को मजबूत करने में रहा विफल

आरबीआई ने यह भी कहा कि बैंक ने अपनी ग्रोथ के हिसाब से आईटी सिस्टम को मजबूत नहीं किया है. केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि पिछले दो सालों में आरबीआई लगातार कोटक महिंद्रा बैंक के टॉप मैनेजमेंट के साथ संपर्क में रहा है, लेकिन इसका कोई संतोषजनक नतीजा मिल सका. 

ये भी पढ़ें-

Gold Silver Price: कई दिनों की गिरावट के बाद पलटा ट्रेंड, बढ़ गए सोना और चांदी के भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में महंगे घरों का मार्केट चमका, 10 करोड़ वाले फ्लैट्स की भारी मांग, ये इलाका बना नंबर वन
मुंबई में महंगे घरों का मार्केट चमका, 10 करोड़ वाले फ्लैट्स की भारी मांग, ये इलाका बना नंबर वन
Marine Insurance: पश्चिम एशिया की जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला! जहाजों के लिए देसी insurance शुरू
पश्चिम एशिया की जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला! जहाजों के लिए देसी insurance शुरू
RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget