एक्सप्लोरर

मेट्रो ने एक झटके में बढ़ा दिया किराया, इस शहर में महंगा हुआ रोज का सफर

Metro Fare: मेट्रो किराए में 10 फीसदी की वृद्धि करने के साथ ही हॉलिडे कार्ड कार्ड को भी खत्म कर दिया गया है. इस कार्ड की मदद से यात्री सिर्फ 59 रुपये में मेट्रो का आनंद ले सकते थे.

Metro Fare: मेट्रो किसी भी शहर की धड़कन बन चुकी है. लोग मेट्रो के जरिए आसानी से एसी में सफर करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं. हालांकि, हैदराबाद मेट्रो (Hyderabad Metro) ने अपना सफर महंगा कर दिया है. हैदराबाद मेट्रो ने यात्रियों को झटका देते हुए किराए में 10 फीसदी का इजाफा किया है. साथ ही हॉलिडे कार्ड (Hyderabad Metro Holiday Card) को भी खत्म कर दिया गया है. इस कार्ड की मदद से यात्री सिर्फ 59 रुपये रोजाना के खर्च में मेट्रो से सफर कर सकते थे.

जनता को गर्मियों में दे दिया जोर का झटका 

हिंदुस्तान टाइम्स तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, अचानक से बढ़ाए गए इस किराए से जनता सकते में है. गर्मियां बढ़ने के साथ ही मेट्रो से ट्रेवल करने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा था. एक और झटका हॉलिडे कार्ड के रूप में लगा है. इस कार्ड से लोगों का काफी पैसा बच जाता था. वह इस कार्ड की मदद से 59 रुपये में शनिवार और रविवार को पूरे दिन और सोमवार से शुक्रवार सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक यात्रा कर सकते थे.

किराया बढ़ने से लोगों में असंतोष 

हैदराबाद मेट्रो द्वारा किराया बढ़ाने से लोगों में काफी असंतोष है. लोग पहले से हैदराबाद मेट्रो की सेवाओं पर उंगलियां उठा रहे थे और अब किराया भी बढ़ा दिया गया है. मेट्रो ने धीरे-धीरे करके कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर पहले ही खत्म कर दिए थे. यात्रियों ने मेट्रो प्रशासन से इस निर्णय पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है. साथ ही किराया निर्धारित करने के लिए पॉलिसी बनाने की मांग की है. अभी तक किराया बढ़ाने पर हैदराबाद मेट्रो ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर भी चर्चा शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें 

SEBI: 1000 फीसदी रिटर्न का दावा करने वाले इंफ्लुएंसर रविंद्र भारती पर सेबी का बैन, 12 करोड़ रुपये भरने होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
प्लॉट या फ्लैट: निवेश के लिए क्या है बेहतर? जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget