एक्सप्लोरर

Online Ration Card: ऑनलाइन कैसे बन सकता है राशन कार्ड? यहां जानें घर बैठे बनवाने की जानकारी

Ration Card: देश में वन नेशन वन कार्ड (One Nation One Card) की व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों के लिए राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया भी आसान कर दी गई है. आप भी इसे बेहद आसानी से बनवा सकते हैं.

Ration Card: आज की तारीख में राशन कार्ड का इस्तेमाल केवल सस्ता राशन लेने के लिए ही नहीं होता, बल्कि यह पहचान पत्र के रूप में भी काम करता है. देश में वन नेशन वन कार्ड (One Nation One Card) की व्यवस्था लागू होने के बाद से किसी भी राज्य का व्यक्ति पूरे देश में कहीं भी सस्ते दामों में राशन ले सकता है. कुल मिलाकर कहा जाए तो व्यक्ति के पास राशन कार्ड का होना आधार और पैन कार्ड जितना ही महत्वपूर्ण हो गया है.

अगर आपने ये कार्ड अभी तक नहीं है तो घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई (Apply online for ration card) कर इसे बनवा सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि इसके लिए सभी राज्यों (state) ने अपनी ओर से वेबसाइट बनाई है. आप जिस भी राज्य के रहने वाले हैं, वहां की वेबसाइट पर जाकर और राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

इतनी तरह के होते हैं राशन कार्ड

  1. गरीबी रेखा के ऊपर (APL)
  2. गरीबी रेखा के नीचे (BPL)
  3. अन्‍त्योदय परिवारों के लिए

अंत्योदय कैटेगरी में सबसे ज्यादा गरीब लोग रखे जाते हैं. ये कैटेगरी व्यक्ति की सालाना आय के आधार पर तय होती है. वहीं अलग-अलग राशन कार्ड पर सस्ती दरों पर मिलने वाली चीजें, उनकी मात्रा अलग-अलग रहती है. इसके अलावा ये पैमाने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के आधार पर भी अलग-अलग हो सकते हैं.

राशन कार्ड के लिए पात्रता और शर्तें

  1. भारत का नागरिक होना अनिवार्य
  2. किसी अन्य राज्य का राशन कार्ड न हो
  3. कार्ड बनवाने वाले की उम्र 18 साल से ज्यादा हो
  4. 18 साल से कम उम्र के बच्चों का नाम माता-पिता के राशन कार्ड में शामिल होते हैं
  5. राशन कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर होता है
  6. परिवार के मुखिया से राशन कार्ड में शामिल सदस्यों का नजदीकी संबंध होना जरूरी
  7. परिवार के किसी भी सदस्‍य का उससे पहले से किसी भी राशन कार्ड में नाम नहीं होना चाहिए

ऐसे करें अप्लाई

  1. राशन कार्ड बनावाने के लिए सबसे पहले अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. Apply online for ration card वाले लिंक पर क्लिक करें.
  3. आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस दे सकते हैं.
  4. आवेदन भरने के बाद शुल्क जमा करें और एप्लीकेशन सबमिट कर दें.
  5. फील्ड वेरिफिकेशन होने के बाद यदि आपका आवेदन सही पाया जाता है तो आपका राशन कार्ड बन जाएगा.

ये होती है फीस

राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदनकर्ता को मामूली फीस का भुगतान भी करना होता है. इसके लिए आवेदनकर्ता को अपने राज्य और क्षेत्र में पता करना होगा क्योंकि राज्यवार ये फीस अलग-अलग है. उदाहरण के लिए दिल्ली में यह शुल्क 5 रुपये से 45 रुपये तक है. एप्लीकेशन सब्मिट होने के बाद इसे फील्ड वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाता है.

अधिकारी फॉर्म में भरी जानकारियों की जांच कर पुष्टि करता है. आम तौर पर यह जांच आवेदन करने के 30 दिन के अंदर पूरी हो जाती है. इसके बाद आगे की प्रक्रिया होती है. सभी डिटेल वेरिफाई होने के बाद राशन कार्ड बन जाता है. अगर कोई डिटेल गलत पाई जाती है तो आवेदनकर्ता पर कानूनी कार्रवाई के भी प्रावधान हैं.

ये भी पढ़ें

Government Scheme: केंद्र सरकार की इस शानदार स्कीम में जमा करें 12500 रुपये बदले में मिलेंगेंपूरे 1 करोड़, जानें क्या है खास?

केंद्र सरकार की इस स्कीम में पति-पत्नी को हर महीने मिलेंगे 10,000 रुपये, आप भी ले सकते हैं दोगुना फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget