एक्सप्लोरर

Property News: देश के 8 प्रमुख शहरों में रेसीडेंशियल हाउसिंग की सेल्स बढ़ी, रियल्टी सेक्टर में रिवाइवल का संकेत

Housing Sales Increased: देश के रेसीडेंशियल हाउसिंग सेल्स में अच्छा उछाल देखने को मिला है जो इस बात का संकेत है कि अब धीरे-धीरे रियल्टी सेक्टर में तेजी लौट रही है.

Housing Sales Increased: देश के आठ प्रमुख शहरों में आवास की मांग मजबूत बनी हुई है और अक्टूबर से दिसंबर की अवधि के दौरान इन शहरों में आवास बिक्री सालाना आधार पर 19 फीसदी बढ़कर 80,770 यूनिट रही है. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. पिछले साल की समान तिमाही में 67,890 रेसीडेंशियल यूनिट्स बिकी थीं.

आवास ब्रोकरेज कंपनी प्रॉपटाइगर डॉट कॉम ने अपनी 'रियल स्टेट इनसाइट' रिपोर्ट में बताया कि देश के आठ प्रमुख शहरों में इस साल अब तक हाउसिंग सेल्स 50 फीसदी बढ़कर 3,08,940 यूनिट पर पहुंच गई. 2021 में 2,05,940 यूनिट्स बिकीं थीं.

हाउसिंग डॉट कॉम के समूह मुख्य वित्तीय अधिकारी विकास वधावन ने कहा, "आवास ऋण की ब्याज दरों में निरंतर वृद्धि के बावजूद ग्राहक ब्याज दरों को लेकर परेशान होने के बजाए कम दाम पर सौदा तय कर लेना चाहते हैं."

अहमदाबाद

आंकड़ों के मुताबिक, अहमदाबाद में आवास बिक्री पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर की 5,420 यूनिट की तुलना में इस साल 23 फीसदी बढ़कर 6,640 यूनिट हो गई. पिछले साल कुल 16,880 यूनिट बिकीं थीं जो 2022 में 62 फीसदी बढ़कर 27,310 यूनिट हो गईं.

बेंगलुरु 

बेंगलुरु में यह 30 फीसदी की गिरावट के साथ 6,560 यूनिट रही जो पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच 9,420 यूनिट थी. हालांकि यहां सालाना आधार पर बिक्री 22 फीसदी बढ़कर 30,470 यूनिट रही है जो 2021 में 24,980 यूनिट थी.

चेन्नई 

चेन्नई में समीक्षाधीन तिमाही में आवास बिक्री दो फीसदी गिरकर 3,160 यूनिट रही जो पिछले साल समान तिमाही में 3,210 यूनिट थी. हालांकि पूरे साल में आवास बिक्री आठ फीसदी बढ़ी है और 2022 में 14,100 यूनिट बिकी हैं जबकि 2021 में 13,050 यूनिट बिकी थीं.

दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर में भी अक्टूबर-दिसंबर 2022 में बिक्री तीन फीसदी कम होकर 4,280 यूनिट रही. 2021 की समान तिमाही में यह 4,430 यूनिट थी. यहां भी आवास बिक्री पिछले साल की 17,910 इकाइयों की तुलना में सात फीसदी बढ़कर 2022 में 19,240 यूनिट रही.

हैदराबाद में आवास बिक्री समीक्षाधीन तिमाही में दोगुना से अधिक बढ़कर 10,330 यूनिट रही है जो पिछले साल समान तिमाही में 4,280 यूनिट थी. वहीं पिछले साल कुल 22,240 यूनिट्स यहां बिकी थीं जो 2022 में 59 फीसदी बढ़कर 35,370 यूनिट हो गईं.

कोलकाता

कोलकाता में आवास बिक्री अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 18 फीसदी गिरकर 2,130 यूनिट रही जो पिछले साल समान तिमाही में 2,610 यूनिट थी. हालांकि इस साल यहां मांग आठ फीसदी बढ़कर 10,740 यूनिट रही है जो 2021 में 9,900 यूनिट थी.

मुंबई महानगर क्षेत्र

मुंबई महानगर क्षेत्र में आवास बिक्री समीक्षाधीन तिमाही में 40 फीसदी बढ़कर 31,370 यूनिट रही जो पिछले साल समान तिमाही में 22,440 यूनिट थी. वहीं 2022 में कुल बिक्री 87 फीसदी बढ़कर 1,09,680 यूनिट रही है जो 2021 में 58,560 यूनिट थी.

पुणे

समीक्षाधीन तिमाही में पुणे में आवास बिक्री एक फीसदी बढ़कर 16,300 यूनिट रही, पिछले साल यह 16,080 यूनिट थी. यहां 2022 में कुल बिक्री 46 फीसदी बढ़कर 62,030 यूनिट रही है जो 2021 में 42,420 यूनिट थी.

प्रॉपटाइगर डॉट कॉम और हाउसिंग डॉट कॉम में शोध प्रमुख अंकिता सूद ने कहा कि रेसीडेंशियल रियल्टी क्षेत्र के लिए 2022 बहुत सकारात्मक रहा है और यह तो अभी शुरुआत है.

ये भी पढ़ें

Mukesh Ambani RIL: मुकेश अंबानी के नेतृत्व का कमाल, 20 सालों में 20 गुना बढ़ाया रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget