एक्सप्लोरर

Property Price: 41 शहरों में घर खरीदना हुआ महंगा, 5 शहरों में गिरे प्रापर्टी के रेट्स, चेक करें रेटलिस्ट

House Price Increase: कई शहरों में घरों की कीमतों में इजाफा हुआ है. वहीं, कई शहरों में प्रापर्टी के रेट्स गिरे हैं. बीते वित्त वर्ष (2021-22) में देश के 41 शहरों में घरों की कीमतें बढ़ी हैं.

House Price Increase: कई शहरों में घरों की कीमतों में इजाफा हुआ है. वहीं, कई शहरों में प्रापर्टी के रेट्स गिरे हैं. बीते वित्त वर्ष (2021-22) में देश के 41 शहरों में घरों की कीमतें बढ़ी हैं. इस दौरान पांच शहरों में प्रापर्टी के दाम घटे हैं. इसके अलावा चार शहर ऐसे हैं जहां घरों के दाम स्थिर रहे हैं यानी इनमें बदलाव नहीं हुआ है. 

किस शहर में कितने बढ़े रेट्स?
नेशनल हाउसिंग बैंक (National Housing Bank) की ओर से जारी मूल्य सूचकांक ‘रेजिडेक्स’ से यह जानकारी मिली है. NHB रेजिडेक्स के मुताबिक, सालाना आधार पर देश के आठ महानगरों... अहमदाबाद (13.8 फीसदी), बेंगलुरु (2.5 फीसदी), चेन्नई (7.7 फीसदी), दिल्ली (3.2 फीसदी), हैदराबाद (11 फीसदी), कोलकाता (2.6 फीसदी), मुंबई (1.9 फीसदी) और पुणे (0.9 फीसदी) में इंडेक्स में इजाफा हुआ है.

नवी मुंबई में सस्ते हुए घर
रिपोर्ट के मुताबिक, सालाना आधार पर विभिन्न शहरों में घरों की कीमतों में व्यापक स्तर पर अंतर देखने को मिला है. अहमदाबाद और भुवनेश्वर में जहां घरों के दाम 13.8 फीसदी बढ़े हैं, वहीं नवी मुंबई में आवासीय इकाइयां 5.9 फीसदी सस्ती हुई हैं.

तिमाही आधार पर हुआ इजाफा
तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 50 शहरों में जनवरी-मार्च की तिमाही में सूचकांक में 2.6 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि इससे पिछली तिमाही में इसमें 1.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. एनएचबी के मुताबिक, यह सूचकांक जून, 2021 के बाद से तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बढ़ा है.

2007 में हुआ था शुरू
एनएचबी ने आवास मूल्य सूचकांक ‘एनएचबी रेजिडेक्स’ 2007 में शुरू किया था. यह तिमाही आधार पर घरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर नजर रखता है. बाद में इसके आधार वर्ष को बदलकर 2017-18 कर दिया गया.

यह भी पढ़ें:
Stock Market: बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक फिसला, निफ्टी 16000 के पार बंद

IRCTC: धार्मिक यात्रा पर जाने का है प्लान तो रेलवे दे रहा खास सुविधा, जानें कितना आएगा खर्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget