एक्सप्लोरर

Cement Prices: महंगा होगा अपने घर का सपना, सीमेंट कंपनियां बढ़ाने वाली हैं दाम

House Construction Cost: घर बनाना हो या कंस्ट्रक्शन का कोई भी काम हो, सीमेंट सबसे प्रमुख सामग्रियों में एक है. इसके भाव बढ़ने से लागत पर सीधा असर पड़ जाता है...

अपना घर हर किसी के लिए सबसे बड़े सपनों में एक होता है. भावनात्मक जुड़ाव और मानसिक शांति को देखते हुए यह ज्यादातर लोगों के जीवन के सबसे अहम लक्ष्यों में एक होता है. अगर आप भी अपने इस सपने को हकीकत में बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको निराशा हाथ लग सकती है. आने वाले दिनों में घर बनाना महंगा हो सकता है.

नरम मांग के बाद भी बढ़ेंगे भाव

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में देश में सीमेंट की कीमतों में तेजी आ सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, भले ही चुनावों के चलते सीमेंट की डिमांड में नरमी देखी जा रही है, इस महीने से सीमेंट की कीमतें बढ़ सकती हैं. अंदेशा है कि सीमेंट कंपनियां इस महीने सीमेंट की कीमतों में औसतन 10 से 15 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी कर सकती हैं.

लगातार 5 महीने कम हुए भाव

अभी तक सीमेंट की कीमतें नरम चल रही थीं और लोगों को इसका फायदा हो रहा था. लगातार 5 महीने से सीमेंट के भाव में नरमी आ रही थी. मार्च तिमाही में सीमेंट की औसत कीमतें दिसंबर तिमाही की तुलना में 5-6 फीसदी नीचे रही थीं. पूर्वी और दक्षिणी भारत के बाजारों में सबसे ज्यादा फायदा देखने को मिला था, क्योंकि उन दो बाजारों में सीमेंट के भाव में सबसे ज्यादा कटौती की गई थी.

मार्च तिमाही में नहीं बढ़े भाव

मार्च तिमाही में अममून सीमेंट की डिमांड और कीमतों में तेजी देखी जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. मांग में तेजी आई, लेकिन सीमेट कंपनियों ने तिमाही के दौरान दाम नहीं बढ़ाए. ये उम्मीद की जा रही है कि जनवरी से मार्च के तीन महीनों में सीमेंट की डिमांड में सालाना आधार पर 6 से 8 फीसदी की तेजी आई. हालांकि इसका असर दाम पर नहीं हुआ. कंपनियां अब उसकी भरपाई करने की तैयारी में हैं.

सबसे ज्यादा यहां बढ़ेंगे भाव

रिपोर्ट के अनुसार, सीमेंट की कीमतें सबसे ज्यादा दक्षिण भारतीय बाजार में बढ़ सकती हैं, जहां इस महीने हर बोरी पर 30 से 50 रुपये का इजाफा हो सकता है. इसी तरह मध्य भारत के बाजार में 15-20 रुपये, उत्तर भारत में 10-15 रुपये, पश्चिमी भारत में 20-25 रुपये और पूर्वी भारत में 30 रुपये प्रति बोरी का इजाफा हो सकता है. सीमेंट की बोरी का वजन 50 किलो होता है.

ये भी पढ़ें: 7 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग, एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के निवेशकों की इतनी हुई कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget