एक्सप्लोरर

Home Loan EMI Calculator: आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ा कर दिया झटका, जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI!

RBI Hikes Repo Rate: आरबीआई ने पांचवीं बार रेपो रेट में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. जिसके चलते नया होम लोन तो महंगा होगा साथ में जिन लोगों ने पहले से होम लोन लिया हुआ है उनकी EMI महंगी हो जाएगी.

Home Loan EMI Calculator: नए साल 2023 ( New Year 2023) में आपकी ईएमआई और महंगी होने वाली है. आरबीआई ने फिर से रेपो रेट में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. आरबीआई (RBI) ने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक ( Monetary Policy Committee Meeting) के आखिरी दिन रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया है. इससे पहले आरबीआई ने 2022 में चार बार मॉनिटरी पॉलिसी की बैठकों के बाद 1.90 फीसदी रेपो रेट बढ़ा चुकी है. यानि 8 महीनों में आरबीआई ने रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.25  फीसदी कर दिया है. 

RBI के रेपो रेट बढ़ाने का असर

आरबीआई के इस फैसले के बाद सरकारी से लेकर निजी बैंक और हाउसिंग फाइनैंस कंपनियां होम लोन ( Home Loan) के ब्याज दरों ( Interest Rate) में बढ़ोतरी करेंगी, जिसके बाद आपकी ईएमआई ( EMI) महंगी हो जाएगी. पो रेट लिंक्ड होम लोन पर मौजूदा ब्याज दरों में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी. आइए बताते हैं कितनी महंगी हो जाएगी आपकी ईएमआई. 

20 लाख रुपये के होम लोन पर कितनी बढ़ी EMI

मान लिजिए देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई से  20 साल के लिए 25 लाख रुपये का होम लोन पर 8.40 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से 21,538 रुपये ईएमआई का भुगतान करना पड़ रहा था. लेकिन रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद ब्याज दर बढ़कर 8.75 फीसदी हो जाएगी जिसपर 22,093 रुपये ईएमआई चुकाना होगा. यानि 555 रुपये आपकी ईएमआई महंगी हो जाएगी और पूरे साल में आपको 6,660 रुपये ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा. 

40 लाख रुपये के होम लोन पर कितनी बढ़ी EMI

अगर आपने 40 लाख रुपये का होम लोन 20 वर्ष के लिए लिया हुआ है जिसपर अभी 8.40 फीसदी के दर से ब्याज चुका रहे हैं जिसपर फिलहाल 34,460 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा है. लेकिन रेपो रेट बढ़ने के बाद अब आपको 8.75 फीसदी के दर से ब्याज चुकाना होगा जिसपर 35,348 रुपये ईएमआई का भुगतान करना होगा. यानि हर महीने 888 रुपये ज्यादा और एक साल में आपकी जेब पर 10,656 रुपये का भार जेब पर बढ़ने वाला है.

50 लाख के होम लोन पर कितनी बढ़ी EMI

अगर आपने 50 लाख रुपये का होम लोन 15 साल के लिए लिया हुआ है जिसपर फिलहाल 8.40 फीसदी ब्याज दर है और 48,944 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा है. लेकिन आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ब्याज दर बढ़कर 8.70 फीसदी हो जाएगा जिसपर 49,972 रुपये ईएमआई चुकाना होगा. अब हर महीने 1028 रुपये ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा.

महंगे ईएमआई से राहत की भी उम्मीद

बहरहाल माना जा रहा है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला यहीं अब थम सकता है. क्यों आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा है कि खुदरा महंगाई दर में कमी आएगी. उऩ्होंने 4 फीसदी तक महंगाई दर लाने का लक्ष्य रखा है. अगर ऐसा हुआ आने वाले महीनों में ईएमआई में कमी भी आ सकती है. 

ये भी पढ़ें

RBI Monetary Policy: आरबीआई ने 0.35% बढ़ाकर 6.25 फीसदी किया रेपो रेट, आम आदमी को झटका, बढ़ जाएगी EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Richest Family: दिल्ली का सबसे अमीर परिवार कौन? 5.70 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ है दबदबा, बढ़ा लें अपनी नॉलेज
दिल्ली का सबसे अमीर परिवार कौन? 5.70 लाख करोड़ की नेटवर्थ के साथ है दबदबा, बढ़ा लें अपनी नॉलेज
IMF Loan to Pakistan: कंगाली पाकिस्तान को IMF ने दी $1.32 बिलियन की मदद, भारत ने सुरक्षा पर उठाए थे सवाल
कंगाली पाकिस्तान को IMF ने दी $1.32 बिलियन की मदद, भारत ने सुरक्षा पर उठाए थे सवाल
Roopa Ganguly: महाभारत में द्रौपदी बनीं रूपा गांगुली ने पहनी थी 250 मीटर लंबी साड़ी, तब क्या थी कीमत? इस कंपनी ने बनाई थी
महाभारत में द्रौपदी बनीं रूपा गांगुली ने पहनी थी 250 मीटर लंबी साड़ी, तब क्या थी कीमत? इस कंपनी ने बनाई थी
Gold-Silver Rate Today: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, लेकिन चमकी चांदी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में दाम
सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, लेकिन चमकी चांदी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में दाम

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मरम्मत के लायक भी नहीं बची लश्कर की इमारतें, मलबा साफ करने में लगे 23 दिन
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
'भारत को चीन जैसी...', NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप
रोहित शर्मा बने पाकिस्तान के कप्तान! गिल के साथ करेंगे ओपनिंग; पड़ोसियों का ब्लंडर देख सिर पकड़ लेंगे आप
रोहित शर्मा बने पाकिस्तान के कप्तान! गिल के साथ करेंगे ओपनिंग; पड़ोस से मजेदार वीडियो वायरल
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'कम से कम मुझे...', बहू आलिया भट्ट से होती है नीतू कपूर की तूतूमैंमैं, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
‘मुसलमान न हिजाब छोड़ेंगे और न भारत’, अकबरुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, अपनी बेटी का क्यों किया जिक्र?
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना, वीडियो वायरल
भाइयों जैसा कोई नहीं...’ 50 लाख का घर देख फूट-फूटकर रो पड़ी बहन, भाइयों ने ऐसे पूरा किया सपना
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
इस तकनीक से पैदा होती हैं ज्यादा बछिया, डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकती है यह तकनीक
Embed widget