एक्सप्लोरर

HDFC Hikes Home Loan Rate: महंगी होगी EMI, एचडीएफसी ने 30 बेसिस प्वाइंट महंगा किया होम लोन, जानें कितनी बढ़ेगी EMI

HDFC : HDFC की ओर से शनिवार को स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया गया कि, एचडीएफसी ने होम लोन पर अपनी खुदरा प्रमुख ऋण दर (RPLR) को 09 मई, 2022 से 30 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने का निर्णय लिया है.  

HDFC Hikes Home Loan Rate: होम लोन ले चुके ग्राहकों पर महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है. उनकी ईएमआई महंगी होने वाली है. और अगर आप होम लोन लेकर अपने लिए आशियाना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ेगा.  दरअसल देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी एचडीएफसी ने होम लोन पर ब्याज दरों में फिर से इजाफा करने का ऐलान किया है. HDFC ने हाउसिंग लोन पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में 30 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी  करने का ऐलान किया है. एचडीएफसी के होम लोन की नई दरें 9 मई 2022 से लागू हो जाएगी. एक हफ्ते पहले भी एचडीएफसी ने 5 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था. इसे जोड़ दें तो एचडीएफसी होम लोन के ब्याज दरों में कुल 35 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर चुका है.  

HDFC ने जारी किया बयान
HDFC की ओर से शनिवार को स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया गया कि, एचडीएफसी ने होम लोन पर अपनी खुदरा प्रमुख ऋण दर (RPLR) को 09 मई, 2022 से 30 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने का निर्णय लिया है.  इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने भी रेपो रेट आधारित  होम लोन के ब्याज दरों बढ़ाने का ऐलान किया था. 

RBI का रेपो रेट बढ़ाने का असर
आरबीआई ( RBI) के रेपो रेट ( Repo Rate) बढ़ाने के फैसले के बाद हाउसिंग फाइनैंस कंपनियों से लेकर बैंकों ने कर्ज महंगा करना शुरू कर दिया है. और महंगे कर्ज ( Costly Loan) का सबसे बड़ा खामियाजा उठाना पड़ेगा उन लोगों को जिन्होंने हाल के दिनों में बैंक या हाउसिंग फाइनैंस कंपनी ( Housing Finance Loan) से होम लोन ( Home Loan) लेकर अपने आशियाना खरीदा है. आरबीआई ने रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है जो कि अब 4.40 फीसदी हो गया है. आइए डालते हैं नजर कितना पड़ेगा एचडीएफसी के होम लोन पर 30 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर बढ़ाने के बाद आपकी जेब पर असर. 


1. 20 लाख रुपये का होम लोन 
मान लिजिए आपने 20 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए 6.85 फीसदी ब्याद दर पर लिया हुआ तो फिलहाल आपको 15,236 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा है. लेकिन एचडीएफसी के दो चरणों में 35 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर महंगा करने के बाद नया दर 7.20 फीसदी हो जाएगा जिसके बाद आपको 15,747 रुपये ईएमआई चुकाना होगा. यानि हर महीने 511 रुपये ज्यादा और पूरे साल में 6,132 रुपये का अतिरिक्त भार. 

2. 40 लाख रुपये का होम लोन 
अगर आपने 40 लाख रुपये का होम लोन 6.95 फीसदी ब्याज दर 15 साल के लिए लिया हुआ है तो आपको फिलहाल आपको 35,841 रुपये ईएमआई देना पड़ता है. लेकिन रेपो रेट बढ़ने के बाद ब्याज दर बढ़कर 7.30 फीसदी हो जाएगा जिसके बाद आपको 36,637 रुपये ईएमआई चुकाना होगा. यानि हर महीने 796 रुपये ज्यादा. और पूरे साल में जोड़ दें तो 9552 रुपये ज्यादा ईएमआई देना होगा. 

3. 50 लाख का होम लोन 
50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं तो बैंक इस पर ज्यादा ब्याज दर वसूलती है. यानि 50 लाख रुपये का होम लोन अगर आपने 7.25 फीसदी ब्याज दर पर 20 साल के लिए लिया हुआ है तो आपको 39,519 रुपये ईएमआई चुकाना पड़ रहा है. लेकिन आरबीआई रेपो रेट के बढ़ने के बाद ब्याज दर 7.60 फीसदी हो जाएगा जिसके बाद 40,586 रुपये ईएमआई चुकाना होगा. यानि हर महीने 1067 रुपये ज्यादा और एक साल में आपको 12,804 रुपये ज्यादा ईएमआई चुकाना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें

Alibaba Share Price: चीन में किसकी गिरफ्तारी से कंपनी के शेयर हुए धड़ाम, एक झटके में घट गई इतनी अरब वैल्यू

IPO Update: Delhivery ने 500 रुपये से नीचे रखा प्राइस बैंड, अगले हफ्ते से लगाया जा सकेगा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget