एक्सप्लोरर

Hiring in India: अगले तीन महीने खूब मिलेंगी नौकरियां, कमर कसे बैठी हैं भारतीय कंपनियां 

Jobs in India: सर्वे के मुताबिक, हायरिंग के लिए पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय कंपनियां तैयार बैठी हैं. इसमें हर सेक्टर की लगभग 3100 कंपनियों की राय जानी गई.

Jobs in India: भारत इन दिनों तेजी से तरक्की के रास्ते पर है. सेंसेक्स 70 हजार का आंकड़ा छू चुका है. जीडीपी को लेकर सभी ग्लोबल रेटिंग एजेंसियों ने अच्छे अनुमान जताए हैं और महंगाई भी नियंत्रण में है. इन सकारात्मक परिस्थियों से उत्साहित होकर भारतीय कंपनियां ज्यादा से ज्यादा नौकरियां देने के लिए तैयार बैठी हैं. मार्च, 2024 तक देश में लगातार हायरिंग का माहौल बना रहेगा. सबसे ज्यादा नौकरियां फाइनेंस और रियल एस्टेट सेक्टर से निकालने वाली हैं. एक सर्वे के दौरान यह आंकड़े सामने आए हैं.

आने वाले तीन महीने नौकरियों के लिए कमाल के 

जनवरी से लेकर मार्च तक नौकरियां देने के लिए तैयार बैठी कंपनियों का आंकड़ा पिछले साल से ज्यादा है. कॉरपोरेट में हायरिंग की तैयारी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है. लगभग 37 फीसदी कंपनियां बढ़ी हुई मांग की पूर्ती के लिए हायरिंग की तैयारियों में जुटी हैं. आने वाले तीन महीने नौकरीपेशा लोगों के लिए कमाल के रहने वाले हैं. 

3100 कंपनियों की राय ली गई 

यह खुशखबरी मैनपावर ग्रुप एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे से निकलकर आई है. इस सर्वे में विभिन्न सेक्टरों की लगभग 3100 कंपनियों की राय जानी गई. इसमें पता चला कि भारत के नेट एम्प्लॉयमेंट आउटलुक (NEO) सारी दुनिया में सबसे ज्यादा 41 फीसदी है.

अब भारत की तरक्की सपना नहीं सच है 

सर्वे में पता चला कि लोगों को नौकरी से निकालने का मन बना चुकी कंपनियों से उनका आंकड़ा ज्यादा है, जो नई नौकरियां देना चाहती हैं. मैनपावर ग्रुप के एमडी संदीप गुलाटी के अनुसार, घरेलू मांग बढ़ रही है. विदेशी निवेश भी भारत आ रहा है. राजनीतिक स्थिरता का माहौल है. अब भारत की तरक्की कोई सपना नहीं, एक सच है. 

फाइनेंस और रियल एस्टेट सेक्टर में सबसे ज्यादा नौकरियां

सर्वे के मुताबिक, भारत और नीदरलैंड्स नौकरियां देने के मामले में सबसे आगे रहने वाले हैं. इसके बाद कोस्टारिका और अमरीका का नंबर है. इस रिपोर्ट में मेक्सिको तीसरे नंबर पर रहा है. सबसे ज्यादा नौकरियां फाइनेंस और रियल एस्टेट सेक्टर में आ सकती हैं. इसके बाद आईटी, कंज्यूमर गुड्स और सर्विसेज सेक्टर का नंबर आता है. एनर्जी और यूटिलिटी सेक्टर में ज्यादा नौकरियों की उम्मीद नहीं है.

ये भी पढ़ें 

Advance Tax Payment: याद रखिए 15 दिसंबर की तारीख, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget