एक्सप्लोरर

Hindenburg Research Report: माधबी पुरी बुच के सपोर्ट में आई म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री, हिंडनबर्ग के आरोप किए खारिज

Madhabi Puri Buch: एम्फी ने कहा है कि यह रिपोर्ट सनसनी फैलाकर भारत के फाइनेंशियल सिस्टम को चोट पहुंचाने के लिए लाई गई है. संस्था ने अपील की है कि घरेलू और विदेशी निवेशकों को भारत पर भरोसा रखना चाहिए.

Madhabi Puri Buch: हिंडनबर्ग रिसर्च के ताजा हमले का निशाना बनीं सेबी (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) के सपोर्ट में म्युचुअल फंड इंडस्ट्री भी आ गई है. इंडस्ट्री की प्रमुख संस्था एम्फी (AMFI) ने रविवार को कहा कि हिंडनबर्ग ने सनसनी फैलाने और भारत के फाइनेंशियल सिस्टम को चोट पहुंचाने के लिए यह रिपोर्ट जारी की है. सेबी ने न सिर्फ शेयर मार्केट बल्कि म्युचुअल फंड इंडस्ट्री को भी आगे बढ़ाने के लिए पिछले कुछ सालों में बेहतरीन काम किया है. 

हिंडनबर्ग रिपोर्ट की सही से जांच करना बेहद जरूरी- AMFI  

उधर, हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोप पर सेबी ने कहा है कि चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच ने समय-समय पर प्रासंगिक खुलासे किए हैं. उन्होंने संभावित हितों के टकराव से जुड़े मामलों से खुद को पहले ही अलग कर लिया था. एम्फी ने कहा कि हिंडनबर्ग ने भूतकाल में हुई कुछ अलग-अलग घटनाओं को आपस में जोड़कर एक रिपोर्ट बना दी है. यदि इस रिपोर्ट की सही से जांच नहीं की गई तो यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी को चोट पहुंचा सकती है. हमारे देश ने पिछले कुछ सालों में कड़ी मेहनत से यह उपलब्धियां हासिल की हैं. मगर, हिंडनबर्ग जैसी रिपोर्ट हमें विकसित देश बनने में रोड़ा अटकाने वाली है.

घरेलू और विदेशी निवेशकों को भारत पर भरोसा बनाए रखना चाहिए

एम्फी ने अपने बयान में कहा कि घरेलू और विदेशी निवेशकों को भारत पर भरोसा बनाए रखना चाहिए. भारत का फाइनेंशियल सिस्टम न सिर्फ सुरक्षित बल्कि पारदर्शी भी है. सेबी ने निवेशकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं. सेबी चीफ की लीडरशिप में भारत ने निवेशकों को मजबूत करने के कई फैसले लिए हैं. यही वजह है कि म्युचुअल फंड इंडस्ट्री सफलता के नए कीर्तिमान बना रही है. छोटे निवेशक हम पर भरोसा करके जुड़ रहे हैं.

माधबी पुरी बुच ने भी आरोपों पर जारी की थी सफाई 

इससे पहले सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने रविवार को कहा था कि हिंडनबर्ग को हमारी तरफ से कई बार कारण बताओ नोटिस भेजे गए थे. मगर, उन्होंने जवाब देने के बजाय सेबी जैसी प्रतिष्ठित संस्था की साख पर सवाल खड़े किए हैं. ये बेहद दुखद है कि सेबी की विश्वसनीयता पर हमला बोलकर उसका चरित्रहनन किया जा रहा है. हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात तथाकथित दस्तावेज के हवाले से एक रिपोर्ट जारी कर माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच (Dhaval Buch) पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.  

ये भी पढ़ें 

Hindenburg Research Report: हिंडनबर्ग ने नहीं दिया नोटिसों का जवाब, सेबी की साख पर खड़े किए सवाल- माधबी पुरी बुच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget