एक्सप्लोरर

Hindenburg Research Report: हिंडनबर्ग ने नहीं दिया नोटिसों का जवाब, सेबी की साख पर खड़े किए सवाल- माधबी पुरी बुच

Madhabi Puri Buch: माधबी पुरी बुच ने रविवार को कहा कि हिंडनबर्ग ने नोटिसों के जवाब देने के बजाय हम पर हमला किया है. उनका यह रवैया दुखद है.

Madhabi Puri Buch: सेबी (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने रविवार को कहा है कि हिंडनबर्ग को हमारी तरफ से कई बार कारण बताओ नोटिस भेजे गए थे. मगर, उन्होंने इनका जवाब नहीं दिया. इसके बदले में उन्होंने सेबी जैसी प्रतिष्ठित संस्था की साख पर सवाल खड़े किए हैं. ये बेहद दुखद है कि इन नोटिस का जवाब देने की जगह हिंडनबर्ग ने सेबी की विश्वसनीयता पर हमला बोलना और चरित्रहनन करना चुना है. हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी चेयरपर्सन पर भी निजी हमला किया है. हिंडनबर्ग ने शनिवार देर रात तथाकथित दस्तावेज के हवाले से एक रिपोर्ट जारी कर सेबी चीफ माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच (Dhaval Buch) पर कई आरोप लगाए थे.  

हमने अपनी सैलरी, बोनस और स्टॉक के बारे में हमेशा जानकारी दी

माधबी पुरी बुच और धवल बुच ने 11 अगस्त, रविवार को हिंडनबर्ग के आरोपों का विस्तृत जबाव दिया है. इसमें उन्होंने कहा कि सेबी की पहली महिला चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ी हैं. उनके पास बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है. वहीं, धवल बुच आईआईटी दिल्ली के छात्र रहे हैं. उनका कैरियर 35 साल का है. हमने अपनी सैलरी, बोनस और स्टॉक के बारे में हमेशा जानकारी दी है.

सेबी ज्वॉइन करने से 2 साल पहले किया गया था निवेश 

साल 2010 से 2019 तक धवल बुच यूनीलिवर में काम करते हुए लंदन और सिंगापुर में रहे. साल 2011 से मार्च, 2017 तक माधबी पुरी बुच सिंगापुर में एक प्राइवेट इक्विटी फर्म में काम कर रही थीं. हिंडनबर्ग रिपोर्ट में जिस निवेश का उल्लेख किया गया है, वह 2015 में किया गया. उस दौरान माधबी पुरी बुच और धवल बुच सिंगापुर में रहते थे. सेबी ज्वॉइन करने से 2 साल पहले यह निवेश किया गया था. साथ ही धवल बुच के बचपन के दोस्त अनिल आहूजा की सलाह पर इस फंड में निवेश किया गया था. साल 2018 में जब आहूजा ने अपना पद छोड़ा तो हमने भी अपना निवेश हटा लिया.

सेबी चीफ बनने से पहले हुई धवल बुच की ब्लैकस्टोन में नियुक्ति

आगे उन्होंने कहा कि धवल बुच की ब्लैकस्टोन में नियुक्ति साल 2019 में हुई. उस समय माधबी पुरी बुच सेबी की चेयरपर्सन नहीं थीं. सेबी ने पिछले 2 साल में 300 से ज्यादा सर्कुलर जारी किए हैं. इन्हें लोगों की राय लेने के बाद सेबी बोर्ड ने मंजूर किया है. माधबी पुरी बुच द्वारा बनाई गई दो कंपनियों को सेबी चीफ के पद पर नियुक्ति होने के बाद निष्क्रिय कर दिया गया था. इसके बारे में सेबी को जानकारी है. उन्होंने कहा कि हमने सिंगापुर के अलावा भारतीय टैक्स प्राधिकरणों को भी अपनी कंपनियों के बारे में पूरी जानकारी दी हुई है.

ये भी पढ़ें 

Dhaval Buch: धवल बुच पर लगाए गए आरोप सही नहीं, ब्लैकस्टोन जल्द जारी कर सकती है सफाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget