एक्सप्लोरर

Bihar LPG Price: इस राज्य में सबसे महंगा है एलपीजी सिलेंडर, सब्सिडी के बाद भी भाव 1000 के पार

Highest LPG Price in India: केंद्र सरकार ने हाल ही में एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी का ऐलान किया है. उसके बाद देश के लगभग हर राज्य में गैस सिलेंडर 1000 रुपये से नीचे आ गया है...

केंद्र सरकार ने हाल ही में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाने का ऐलान किया है. यह फैसला फेस्टिव सीजन के दौरान आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए किया गया है. इस सब्सिडी के बाद लगभग पूरे देश में एलपीजी के भाव 1000 रुपये से कम हो गए.

त्योहारों से पहले मिली राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 200-200 रुपये की सब्सिडी का ऐलान करते हुए उसे रक्षाबंधन का गिफ्ट बताया. पीएम मोदी के ऐलान के बाद कुछ राज्य सरकारों ने लोगों को अपनी तरफ से भी राहत देते हुए अतिरिक्त सब्सिडी का ऐलान किया. इस तरह देखें तो फेस्टिव सीजन से ऐन पहले लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है, क्योंकि एलपीजी सिलेंडर लगभग सभी घरों की रसोई में यूज होता है और हर परिवार के रसोई के बजट पर असर डालता है.

बिहार में अभी भी इतना भाव

हालांकि देश के सभी राज्य के लोग बराबर खुशकिस्मत नहीं हैं. अभी भी कई लोगों को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए हजार-हजार रुपये से ज्यादा का भुगतान करना पड़ रहा है. आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, सब्सिडी के बाद बिहार में लोगों को गैस सिलेंडर के लिए 1,050 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है. मजेदार है कि अब बिहार अकेला राज्य बचा है, जहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर का भाव 1000 रुपये से ज्यादा है.

कमर्शियल भी बिहार में सबसे महंगा

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के मामले में भी ऐसी ही स्थिति है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी के ऐलान के बाद सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में 158 रुपये की कटौती की. इस कटौती के बाद भी बिहार में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का भाव करीब 1,800 रुपये है, जो देश में सबसे ज्यादा है.

यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर

सबसे सस्ते एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो इस मामले में राजस्थान का नाम आता है. राजस्थान सरकार 1 अप्रैल से लोगों को महज 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मुहैया करा रही है. हालांकि इसका लाभ पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और गरीब परिवारों को मिल रहा है. जनता को सस्ता एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराने में गोवा का भी नाम है. गोवा सरकार अपनी तरफ से 275 रुपये की सब्सिडी दे रही है. इसका लाभ अंत्योदय योजना के राशन कार्ड धारकों को मिल रहा है. इस तरह देखें तो गोवा में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर करीब 625 रुपये का पड़ रहा है.

इन शहरों में भी बहुत कम है भाव

राज्य सरकारों की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर किसी के लिए नहीं है. ऐसे में अगर इसे छोड़कर देखें तो सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर नोएडा, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू और जयपुर में है, जहां भाव 900 से 905 रुपये के बीच हैं. वहीं सबसे सस्ता कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मुंबई में 1,482 रुपये में मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: कौन भरेगा उदय कोटक के इस्तीफे से खाली जगह? कोटक महिंद्रा बैंक ने सुझाए दो नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: TATA ग्रुप का असल मालिक कौन, 25.29 लाख करोड़ का साम्राज्य चलता कैसे है?
TATA ग्रुप का असल मालिक कौन, 25.29 लाख करोड़ का साम्राज्य चलता कैसे है?
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
UPI फ्री रखने के लिए अब सरकार ने निकाले 2 फॉर्मूले, आप पर असर होगा या नहीं?
UPI फ्री रखने के लिए अब सरकार ने निकाले 2 फॉर्मूले, आप पर असर होगा या नहीं?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget