एक्सप्लोरर

HDFC Bank Q2 Results: एचडीएफसी बैंक को हुआ बंपर मुनाफा, 20 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट, कम हुआ NPA 

HDFC बैंक ने शनिवार को जानकारी दी है कि मौजूदा वित्त वर्ष 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका स्टैंडलोन बेसिस पर शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत से ज्यादा होकर 10,605.78 करोड़ रुपये हो गया है.

HDFC Bank Q2 Results 2022: देश के प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Bank Limited) ने आज दूसरी तिमाही (Q2 Results) के नतीजे जारी कर दिए हैं. HDFC बैंक ने शनिवार को जानकारी दी है कि मौजूदा वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 22.30 प्रतिशत बढ़कर 11,125.21 करोड़ रुपये हो गया है. 

इतनी हुई ब्याज से आय 

HDFC बैंक ने शेयर बाजारों को अपनी दूसरी तिमाही नतीजों की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक की नेट ब्याज आय (Interest Income) में भी 19 प्रतिशत का उछाल आया है और एनपीए के आंकड़ों में भी सुधार हुआ है. एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक ने बताया कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 9,096.19 करोड़ रुपये रहा था.

इतनी हुई कमाई 

सबसे बड़े निजी बैंक ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका स्टैंडलोन बेसिस पर शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत से ज्यादा होकर 10,605.78 करोड़ रुपये हो गया है. एक साल पहले की समान अवधि में उसका एकल शुद्ध लाभ 8,834.31 करोड़ रुपये रहा था जबकि अप्रैल-जून 2022 की तिमाही में यह 9,196 करोड़ रुपये रहा था.

बैंक का घटा NPA 
आपको बता दे कि इस तिमाही में बैंक की नेट इंट्रेस्ट इनकम (Net Interest Income) 19 फीसदी बढ़कर 21021 करोड़ रुपये हो गई है. पिछले साल 2021 में इसी तिमाही में एनआईआई (NII) 17684 करोड़ रुपये थी. बैंक की कुल आय 1 साल पहले के 38,754 करोड़ रुपये से बढ़कर 46,182 करोड़ रुपये हो गई. इस दौरान उसका व्यय भी 22,947 करोड़ रुपये से बढ़कर 28,790 करोड़ रुपये हो गया. 

कमर्शियल और रूरल में हुई ग्रोथ 
HDFC बैंक की दूसरी तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) कुल खाते का 1.23 प्रतिशत रहीं, जबकि 1 साल पहले की दूसरी तिमाही में यह 1.35 प्रतिशत रही थी. अप्रैल-जून 2022 की तिमाही में सकल एनपीए 1.28 प्रतिशत पर था. वहीं, इस तिमाही में डोमेस्टिक रिटेल लोन 21.4 प्रतिशत की रफ्तार के साथ बढ़ा है. जबकि कमर्शियल और रूरल बैंकिंग में 31.3 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. कॉर्पोरेट और दूसरे अन्य बड़े लोन के सेग्मेंट में 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है.

ये भी पढ़ें- Bank Merger: एचडीएफसी बैंक में HDFC के विलय पर 25 नवंबर को होगा फैसला, NCLT से बैठक को मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget