एक्सप्लोरर

'किसी काम का नहीं...' रिलेशनशिप मैनेजर बदलने की कस्टमर की शिकायत पर बैंक ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

HDFC Bank: जयंत चौधरी नाम के एक व्यक्ति से HDFC बैंक के कस्टमर केयर टीम के साथ बात कर अपना रिलेशनशिप मैनेजर बदलने के लिए कहा, तो बैंक ने उन्हें प्रॉब्लम सॉल्व करने के लिए वापस उसी RM के पास भेज दिया.

HDFC Bank: गुरुग्राम के एक शख्स की HDFC बैंक के कस्टमर केयर टीम के साथ हुई बातचीत इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. लोग इस पर खूब चुटकियां ले रहे हैं. लिंक्डइन पर वायरल हुए इस पोस्ट को मार्केटिंग एक्सपर्ट जयंत चौधरी ने शेयर किया. जयंत ने बताया कि उन्होंने हाल ही में बैंक से कॉन्टैक्ट कर उन्हें अपना रिलेशनशिप मैनेजर (RM) बदलने की बात कही थी क्योंकि वह उन्हें किसी काम का नहीं लगा. 

अपने पोस्ट में जयंत ने किया इस बात का जिक्र

इधर बैंक ने प्रॉब्लम को सॉल्व करने के बजाय शिकायत पर कार्रवाई के लिए उन्हें उसी रिलेशनशिप मैनेजर के पास भेज दिया. इसे 'प्योर जीनियस' बताते हुए जयंत ने अपने पोस्ट में लिखा, ''एचडीएफसी बैंक की कस्टमर केयर टीम शानदार है. मैंने उनसे कहा कि मैं अपना रिलेशनशिप मैनेजर बदलना चाहता हूं, जो किसी काम का नहीं है. बैंक ने मुझे अपनी समस्या सुलझाने के लिए वापस उसी से संपर्क करने के लिए कहा.'' 

बैंक ने भी जयंत के पोस्ट पर किया कमेंट

जयंत चौधरी का यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया. HDFC बैंक ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, ''हाय जयंत, हम समझ रहे हैं कि आप अपना रिलेशनशिप मैनेजर बदलना चाहते हैं और हम इस पर काम कर रहे हैं... इस विषय को हमारी नजर में लाने के लिए हम आपकी सराहना करते हैं. हम इसे जल्दी ही सुलझा देंगे.''

जयंत के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''AI इंसान की बेवकूफी को नहीं रिप्लेस कर सकता.''

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''फोन करने पर ये फोन नहीं उठाते हैं जैसे कि कितने ही बिजी होंगे.''

एक और शख्स ने लिखा, ''और मजे के लिए Axis से बात कीजिए.''

ये भी पढ़ें:

भारत के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहता रोल्स-रॉयस, अगले 5 सालों का यह है प्लान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget