एक्सप्लोरर

भारत के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहता रोल्स-रॉयस, अगले 5 सालों का यह है प्लान

Rolls Royce: रोल्स-रॉयस भारत के साथ अपनी सप्लाई चेन को और मजबूत बनाना चाहती है. कंपनी पहले से ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और फोर्स मोटर्स लिमिटेड जैसी कई भारतीय कंपनियों के साथ जुड़ी हुई है.

Rolls Royce: डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्‍टर की बड़ी कंपनी रोल्स-रॉयस (Rolls-Royce) भारत से अपनी सप्लाई चेन सोर्सिंग को दोगुना करने का इरादा रखती है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत के डिफेंस सेक्टर में उपस्थिति और भागीदारी बढ़ाने की अपनी योजना के तहत कंपनी एडवांस्ड एयरोस्पेस इंजन, नौसेना प्रोपल्‍सन सिस्‍टम्‍स, डीजल इंजन और गैस टरबाइन इंजन के लिए कॉम्‍प्‍लेक्स पार्ट्स की सोर्सिंग बढ़ाने की कोशिश करेगी.

भारत से कंपनी को होती है कई पार्ट्स की सप्लाई

कंपनी ने जानकारी दी कि अपने कई इंडियन पार्टनर्स से उन्हें पहले से ही सिविल एयरोस्पेस, डिफेंस और पावर सिस्टम बिजनेस के लिए कई पार्ट्स और इंजन से जुड़ी भी कई चीजें मिलती है. हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि भारत से मिलने वाली इन सभी चीजों की वैल्यू कितनी है.

रोल्स-रॉयस के चीफ ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर निकोला ग्रैडी-स्मिथ ने कहा, भारत ग्लोबल सोर्सिंग के लिए एक पसंदीदा केंद्र के रूप में उभरता जा रहा है. हम अपने बिजनेस के ग्रोथ और भारत सरकार के 'मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' के विजन को सपोर्ट करने के लिए अपनी पार्टनरशिप को और अधिक बढ़ाना चाहते हैं. 

भारत के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहता रोल्स-रॉयस

ग्रैडी-स्मिथ ने कहा कि पिछले कुछ सालों में रोल्स रॉयस ने उच्चतम ग्लोबल क्वॉलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करने के लिए देश की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत बनाने में मदद की है. उन्होंने कहा, अब हमारा ध्यान पहले से ही मौजूद और अन्य संभावित भारतीय पार्टनर्स के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाने पर है ताकि ग्लोबल मार्केट के लिए कॉम्प्लेस इंजन कॉम्पोनेंट्स को लोकल लेवल पर बनाने में मदद की जा सके. 

भारत में रोल्स-रॉयस हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Ltd) और फोर्स मोटर्स लिमिटेड (Force Motors Ltd) के साथ मिलकर सक्रिय है. इसके अलावा, टाटा, भारत फोर्ज (Bharat Forge), गोदरेज एंड बॉयस जैसी कंपनियों से भी अपने बिजनेस से जुड़े कई पार्ट्स के निर्माण और सोर्सिंग के लिए लंबे समय से जुड़ा हुआ है. 

ये भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप के स्टील एल्यूमिनियम इंपोर्ट पर टैरिफ लगाने के एलान से भारतीय शेयर बाजारों में मायूसी, टाटा स्टील में बड़ी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget