एक्सप्लोरर

Tech Jobs: टीसीएस-इंफोसिस जैसे दिग्गजों में कम हुए कर्मचारी, लेकिन इस कंपनी में बढ़ गईं नौकरियां

Jobs in IT: एचसीएल टेक के कर्मचारियों की कुल संख्या में ऐसे समय बढ़ोतरी आई है, जब आईटी सेक्टर की अन्य दिग्गज कंपनियां अपने कर्मचारियों में कमी ला रही हैं...

आईटी सेक्टर के हालात इन दिनों ठीक नहीं चल रहे हैं. विभिन्न चुनौतियों के बीच दिग्गज आईटी कंपनियों में रोजगार के अवसर कम होने लगे हैं. मार्च तिमाही के दौरान लगभग सभी बड़ी आईटी कंपनियों के हेडकाउंट में कमी आई है. हालांकि एचसीएल टेक इंडस्ट्री के इस ट्रेंड को मात दे रही है.

मार्च तिमाही में हेडकाउंट का हाल

मार्च तिमाही के दौरान एचसीएल टेक के कर्मचारियों की संख्या में 2,725 की बढ़ोतरी हुई है. 31 मार्च 2024 को समाप्त हुई तिमाही के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी में कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 2 लाख 27 हजार 481 पर पहुंच गई है. इससे पहले 31 दिसंबर 2023 को समाप्त हुई तिमाही के बाद एचसीएल टेक के कुल कर्मचारियों की संख्या 2 लाख 24 हजार 756 रही थी.

पूरे वित्त वर्ष में इतनी बढ़ी संख्या

एचसीएल टेक ने यह जानकारी मार्च तिमाही के लिए जारी वित्तीय परिणाम के साथ दी है. पूरे वित्त वर्ष के हिसाब से भी एचसीएल टेक के कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है. 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2022-23 के बाद कंपनी में कुल 2 लाख 25 हजार 944 कर्मचारी थे. इस तरह पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 1,537 की बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का हेडकाउंट 3,674 बढ़ा था.

ऐसा है आईटी सेक्टर का ट्रेंड

तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी में कर्मचारियों की संख्या ऐसे समय बढ़ रही है, जब पूरी इंडस्ट्री में नौकरियां कम हो रही हैं. देश की पांच सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में एचसीएल टेक को छोड़कर सभी के कर्मचारियों की संख्या कम हो रही है. चाहे सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस हो या एचसीएल टेक से छोटी विप्रो और टेक महिंद्रा, हालिया महीनों में सभी के कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है.

अन्य प्रमुख कंपनियों का हाल

आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी और देश की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी टीसीएस ने मार्च तिमाही के दौरान वर्कफोर्स में 1,759 कर्मचारियों को कम किया है, जबकि पूरे वित्त वर्ष में टीसीएस के कुल कर्मचारियों की संख्या में 13 हजार 249 की गिरावट आई. इसी तरह दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने मार्च तिमाही में 5,423 और पूरे वित्त वर्ष में 25,994 कर्मचारियों की कटौती की. विप्रो की तिमाही व पूरे वित्त वर्ष की कटौती क्रमश: 6,180 और 24,516 कर्मचारियों की रही. टेक महिंद्रा ने चौथी तिमाही में 795 और पूरे वित्त वर्ष में 6,945 की कटौती की.

ये भी पढ़ें: सरकारी शेयरों की रैली बरकरार, इस साल भी करा रहे हैं ताबड़तोड़ कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?
केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget