एक्सप्लोरर

इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों को लेकर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान

Crude Oil Price Hike: पुरी ने कहा कि लोगों में जरूर इस बात का डर है कि जब 13 जून को इजरायल की तरफ से ईरान के महत्वपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले किए गए, उसके बाद से तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी.

Iran Israel Tension: इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से पिछले एक हफ्ते के दौरान कच्चे तेल के दाम में तेजी देखी गई है. ऐसे में इस बात की संभावना बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमत में और तेजी देखने को मिल सकती है. अब केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का इसको लेकर राहत देने वाला बयान आया है. उन्होंने कहा कि पिछले करीब हफ्ते भर से इजरायल और ईरान के बीच तनाव चल रहा है, लेकिन तेल की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा की कीमतें पूरी तरह से नियंत्रण में है.

उन्होंने एक प्राइवेट चैनल के साथ बात करते हुए कहा कि लोगों में जरूर इस बात का डर है कि जब 13 जून को इजरायल की तरफ से ईरान के महत्वपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले किए गए, उसके बाद से तेल की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी. लेकिन उन्होंने कहा कि स्थिति चिंताजनक नहीं है.

कंट्रोल में क्रूड ऑयल  

उन्होंने कहा कि लोगों को ये डर था कि क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती है, लेकिन पिछले कुछ महीने के दौरान इसकी कीमत अपेक्षाओं के अनुरूप 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बन रही है. गौरतलब है कि ईरान दुनिया का नौवां दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है, जो रोजाना 3.3 मिलियन बैरल तेल प्रोड्यूस करता है, जिनमें करीब 2 मिलियन बैरल क्रूड और रिफाइंड तेल का वह निर्यात करता है. 

अमेरिका की तरफ से इजरायल और ईरान जंग में सीधे उतरने की संभावना के बाद तेल की कीमतों में उछाल देखा गया है. हॉर्मुज की खाड़ी, जहां से करीब 20 प्रतिशत वैश्विक तेल की सप्लाई होती है, उसे ईरान की तरफ से बंद करने पर विचार करने की रिपोर्ट्स के बारे में बोलते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ये कदम भारत समेत तेल आयात देशों के लिए अच्छा नहीं होगा.

गुरुवार को तेल में तेजी

इधर, विदेशी बाजार में मजबूत मांग के बीच सटोरियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल का भाव गुरुवार को 63 रुपये चढ़कर 6,397 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जुलाई में आपूर्ति वाले क्रूड ऑयल का भाव 63 रुपये यानी 0.99% की बढ़त के साथ 6,397 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसमें 8,943 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

जानकारों का कहना है कि मजबूत वैश्विक रुख के बीच प्रतिभागियों के अपने सौदे बढ़ाए जाने से वायदा कीमतों पर असर पड़ा. वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल का भाव 0.27% की बढ़त के साथ 75.34 डॉलर प्रति बैरल पर जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 0.29% चढ़कर 76.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. 

ये भी पढ़ें: कुकू एफएम को नई फंडिंग मिलने की तैयारी, डिजिटल सब्सक्रिप्शन तरीकों पर उठे सवाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: आज का पेट्रोल-डीजल रेट, जानिए 25 जुलाई 2026 को आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें
Petrol- Diesel Price Today: आज का पेट्रोल-डीजल रेट, जानिए 25 जुलाई 2026 को आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget