एक्सप्लोरर

सोने पर हॉलमार्क फीस 67% बढ़ी, धनतेरस पर महंगी हुई ज्वेलरी

दिवाली आने से कुछ दिन पहले ही सोने की ज्वेलरी महंगी हो गई है. धनतेरस पर यदि आप भी सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. क्योंकि सरकार ने सोने पर हॉलमार्क फीस बढ़ा दी है.

धनतेरस का त्यौहार दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है. यानी इस साल ये त्यौहार 6 नवंबर को मनाया जाने वाला है. इस खास मौके पर सोना- चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है. ऐसे में बड़ी संख्या में लोग सोना और चांदी खरीदते हैं. लेकिन हाल ही में धनतेरस से महज तीन दिन पहले ही सोने के गहनों के दाम बढ़ गए हैं.

ऐसा इसलिए क्योंकि सोना खरीदने के वक्त बिल में जुड़ने वाले एक मुख्य चार्ज को हाल ही में 67% बढ़ा दिया गया है. ये मुख्य चार्ज है सोने का हॉलमार्किंग चार्ज, जिसे 67% तक बढ़ा दिया गया है.

कौन-कौन सी श्रेणियां हैं शामिल?
सोा खरीदते समय हॉलमार्किंग का तो सबसे ज्यादा ख्याल रखा जाता है. ऐसे में हॉलमार्किंग शुल्क बढ़ने से सोने के गहनों की कीमत भी अचानक से बढ़ गई है. इस हॉलमार्किंग योजना में सोने की ज्वेलरी और कलाकृतियों के लिए सोने की सात कैरट श्रेणियां शामिल हैं, जिसमें 9 कैरेट, 14 कैरेट, 18 कैरेट, 20 कैरेट, 22 कैरेट, 23 कैरेट और 24 कैरेट है.

कितनी बढ़ेगी गोल्ड ज्वेलरी की कीमत?
इस नई बढ़ोतरी के बाद अब ज्वेलर्स को मान्यता प्राप्त परख एवं हॉलमार्किंग केंद्र को हर सोने की चीज पर 75 रुपये का भुगतान करना होगा. पहले ये फीस 45 रुपये थी, यानी कीमत में लगभग 67% की वृद्धि हुई है. ध्यान दें कि आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, प्रति खेप मिनिमम 200 रुपये का शुल्क लागू होगा.

जरूरी है सोने की हॉलमार्किंग
सितंबर 2026 में, त्यौहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोने और चांदी के सामानों पर लागू होने वाले हॉलमार्किंग शुल्क में संशोधन किया था. सोने के आभूषणों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए जून 2021 में सोने की हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया था.

हालांकि आपको हमेशा हॉलमार्क वाले सोने के गहने ही खरीदने चाहिए, लेकिन ध्यान रखें कि हाल ही में कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण, इस धनतेरस पर आपको हॉलमार्किंग के लिए ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है. सोने की हॉलमार्किंग फीस में बदलाव की जानकारी 'BIS (हॉलमार्किंग) संशोधन नियम, 2026' के जरिए दी गई थी, और ये नियम 14 सितंबर, 2026 से लागू हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में सैलरी बढ़ोतरी, 91% कर्मचारियों को मिला 5% से कम हाइक

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में सैलरी बढ़ोतरी, 91% कर्मचारियों को मिला 5% से कम हाइक
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में सैलरी बढ़ोतरी, 91% कर्मचारियों को मिला 5% से कम हाइक
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें
SBI के 3897 ग्राहकों का डेटा लीक, लोन एप्लिकेशन और आधार-PAN चोरी
SBI के 3897 ग्राहकों का डेटा लीक, लोन एप्लिकेशन और आधार-PAN चोरी
Axis Bank ने बदले नियम, 1 दिसंबर से कैश जमा और निकालने पर लगाई लिमिट
Axis Bank ने बदले नियम, 1 दिसंबर से कैश जमा और निकालने पर लगाई लिमिट
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget