एक्सप्लोरर

वित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारामन ने कहा- GST से आम लोगों को मिली राहत, गिनाए इसके लाभ

GST: वित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारामन ने कहा कि जीएसटी ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. जीएसटी की वजह से कई वस्‍तुओं के टैक्‍स में कमी आई है. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने शनिवार को GST के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वस्‍तु एंव सेवा टैक्‍स ने आम लोगों को राहत दी है. 2017 में शुरू की गई टैक्‍स सुधार ने वस्‍तुओं की कीमत को कम किया है, सामानों पर कीमतें कम हुई हैं और लोगों को राहत मिली है. 

जीएसटी की छठी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक समारोह में न‍िर्मला सीतारामन ने बोलते हुए कहा कि कई सामान्य उपयोग की वस्तुओं पर, जीएसटी के तहत टैक्‍स की दर जीएसटी के पहले की तुलना में बहुत कम है. 

इन वस्‍तुओं पर घटा टैक्‍स 

वित्त मंत्री ने कहा कि दूध, चाय, दूध पाउडर, चीनी, खाद्य वनस्पति तेल, मसाले और जूते जैसी वस्तुएं जिनकी कीमत 500 रुपये तक है, चाहे वह किसी भी प्रासंगिक इकाई की हो, जीएसटी के तहत पहले के टैक्‍स 6 से 10 फीसदी की तुलना में 5 फीसदी टैक्‍स लगता है. सीतारामन ने कहा कि हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, परफ्यूम और डिटर्जेंट जैसी वस्तुओं पर जीएसटी 28 फीसदी था, जिसे कम करके 18 फीसदी कर दिया गया है. 

इन वस्‍तुओं पर सिर्फ 12 फीसदी जीएसटी

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि मिक्सचर, ग्राइंडर, रेफ्रिजरेटर, वैक्यूम क्लीनर और टेलीविजन (27 इंच) और वॉशिंग मशीन जैसे सामान्य उपयोग वाले बिजली के सामानों पर जीएसटी से पहले औसत कर 31.5 फीसदी था और अब यह घटकर 12 फीसदी हो गया है. न‍िर्मला सीतारामन ने बताया कि ये अब लग्‍जरी वस्तु नहीं हैं, बल्कि घर के कामकाज के लिए उपयोग किए जाते हैं. 

राज्‍यों के खजानें में भी बढ़ोतरी 

मंत्री ने यह भी बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद राज्य सरकारों के राजस्व में भी सुधार हुआ है. उन्‍होंने कहा कि करीब सभी राज्‍यों का राजस्‍व में इजाफा हुआ है. केंद्र सरकार ने भी जीएसटी से ज्‍यादा अमाउंट जुटाए हैं.  मंत्री ने बताया कि मुआवजे के ट्रांसफर करने के बाद भी राज्‍यों के राजस्‍व में बढ़ोतरी आई है. 

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Rates: तेल कंपन‍ियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानें कहां सस्‍ता और महंगा हुआ ईंधन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू
सिर्फ UPI और कार्ड पेमेंट से मिलेगी 1000 से ज्यादा की शराब, नया नियम लागू

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget