एक्सप्लोरर

GST: मार्च में 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी कलेक्शन, अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा GST संग्रह

GST Collection: देश के जीएसटी कलेक्शन में अच्छा इजाफा देखा गया है और ये मार्च 2023 में 13 फीसदी बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है.

GST revenue collection: देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) से सरकार की झोली भर गई है. मार्च 2023 में जीएसटी का संग्रह काफी अच्छा रहा है. मार्च 2023 में देश का जीएसटी संग्रह 1,60,122 करोड़ रुपये का रहा है. ये जीएसटी के इतिहास का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है. गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन के लिहाज से बीते वित्त वर्ष का आखिरी महीना काफा शानदार रहा है.

अब तक का दूसरा सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन

ये देश में जीएसटी के इतिहास का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा राजस्व संग्रह है और अप्रैल 2022 के बाद से दूसरे स्थान का सर्वाधिक बड़ा जीएसटी कलेक्शन साबित हुआ है. मार्च 2023 के जीएसटी कलेक्शन में ये खास बात है कि लगातार 14 महीनों से ये 1.4 लाख करोड़ रुपये के ऊपर बना हुआ है. वहीं जब से जीएसटी देश में लागू किया गया है तब से ये दूसरा ऐसा मौका है जब जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा हो. साल दर साल आधार पर जीएसटी रेवेन्यू में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

वित्त मंत्रालय का ट्वीट देखें

साल 2022-23 में कैसा रहा जीएसटी कलेक्शन

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 की बात की जाए तो इसमें कुल 18.10 लाख करोड़ रुपये का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन रहा है. इसके आधार पर मासिक जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा औसत तौर पर 1.51 लाख करोड़ रुपये का बैठता है. वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी का ग्रॉस रेवेन्यू इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22 फीसदी अधिक रहा है.

देखें कहां से मिला कितना टैक्स

ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू मार्च में 1,60,122 करोड़ रुपये का रहा है और इसमें से CGST का योगदान 29,546 करोड़ रुपये का रहा है. एसजीएसटी का आंकड़ा 37,314 करोड़ रुपये का रहा और आईजीएसटी का योगदान 82,907 करोड़ रुपये का रहा जिसमें से ( 42,503 करोड़ रुपये का कलेक्शन वस्तुओं के आयात से आया) है. और इसमें सेस 10,355 करोड़ रुपये रहा है (इसमें 960 करोड़ रुपये वस्तुओं के आयात से) आया है. 

क्या है इस बार खास बात

बीते वित्त वर्ष के लिए ये चौथा मौका रहा है जब ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन ने 1.5 लाख करोड़ रुपये के रेवेन्यू संग्रह का आंकड़ा पार किया हो. ये जीएसटी के लागू होने के बाद से दूसरा सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन है. इतना ही नहीं मार्च 2023 के महीने में ही अब तक का सबसे ज्यादा आईजीएसटी (IGST) कलेक्शन देखा गया है.

जानें कैसा रहा मार्च का जीएसटी कलेक्शन

मार्च 2023 का जीएसटी रेवेन्यू इससे पिछले वित्त वर्ष के समान महीने की तुलना में 13 फीसदी ज्यादा रहा है. इस महीने के दौरान गुड्स के इंपोर्ट से मिलने वाला रेवेन्यू 8 फीसदी ज्यादा रहा है. वहीं घरेलू ट्रांजेक्शन (सर्विसेज का आयात शामिल) भी इससे पिछले वित्त वर्ष के समान महीने के दौरान 14 फीसदी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है. 

ये भी पढ़ें

Power Bill Hike: मुंबईकरों को झटका, आज से बढ़ गए बिजली के दाम, जानें कितना बढ़ेगा आपका इलेक्ट्रिसिटी बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market: इक्विटी बनाम हाइब्रिड फंड: 7 लाख रुपए के एकमुश्त निवेश पर 10 साल में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
इक्विटी बनाम हाइब्रिड फंड: 7 लाख रुपए के एकमुश्त निवेश पर 10 साल में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
Loan News: दोस्त ने नहीं चुकाया लोन तो बैंक खाली करेगा आपका खाता, जानिए गारंटर बनने के खतरनाक नियम
दोस्त ने नहीं चुकाया लोन तो बैंक खाली करेगा आपका खाता, जानिए गारंटर बनने के खतरनाक नियम
Adani Group का एनर्जी ट्रांजिशन पर $100 बिलियन का महा-संकल्प, सागर अडानी ने लंदन डायलॉग में वैश्विक दिग्गजों को साधा
Adani Group का एनर्जी ट्रांजिशन पर $100 बिलियन का महा-संकल्प, सागर अडानी ने लंदन डायलॉग में वैश्विक दिग्गजों को साधा
100 और 200 रुपए के नोटों पर बड़ी खबर, घरों में जमा करने लगे लोग, इसके पीछे क्या है कारण?
100 और 200 रुपए के नोटों पर बड़ी खबर, घरों में जमा करने लगे लोग, इसके पीछे क्या है कारण?

वीडियोज

PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम
'अगर कप्तान नहीं बनाना तो रिलीज कर दो', इस खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस को दिया अल्टीमेटम
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Water Tank Cleaning: पानी की टंकी में बार-बार जम जाती है काई, बस डाल दें इस पेड़ की लकड़ी, दूर हो जाएगी दिक्कत
पानी की टंकी में बार-बार जम जाती है काई, बस डाल दें इस पेड़ की लकड़ी, दूर हो जाएगी दिक्कत
यूपी में देसी गाय की डेयरी खोलने का सुनहरा मौका, सरकार से पाएं 11.80 लाख की तगड़ी मदद
यूपी में देसी गाय की डेयरी खोलने का सुनहरा मौका, सरकार से पाएं 11.80 लाख की तगड़ी मदद
Embed widget