एक्सप्लोरर

Tax on Warranty Products: सभी ग्राहक ध्यान दें, वारंटी में प्रोडक्ट के बदले गए पार्ट्स तो नहीं लगेगा कोई टैक्स

GST on Warranty Products: आपको इसका फायदा उन स्थितियों में होगा, जब आपका कोई नया प्रोडक्ट वारंटी में खराब हो जाएगा. आइए जानते हैं कि इसका लाभ कैसे मिलेगा...

आपने कई बार ऐसी परिस्थितियों का सामना किया होगा, जब आपने कोई नया प्रोडक्ट खरीदा होगा और कुछ ही समय में वह खराब हो गया हो. अमूमन कंपनियां नए प्रोडक्ट पर कुछ समय की वारंटी देती हैं. वारंटी का मतलब होता है कि अगर उसकी वेधता के दौरान प्रोडक्ट में कोई खराबी आई तो कंपनी उसे ठीक करके देगी. ऐसे मामलों को लेकर सरकार का एक हालिया फैसला ग्राहकों की काफी मदद करने वाला है.

इस कारण लिया गया फैसला

दरअसल ऐसे कई मामले सामने आए थे, जिनमें कंपनियों ने वारंटी वाले प्रोडक्ट को ठीक करके ग्राहक को वापस तो दिया, लेकिन कंपनी ने ग्राहक से सर्विस टैक्स यानी जीएसटी वसूल कर लिया. अब कंपनियां ऐसा नहीं कर पाएंगी. सरकार ने इस मामले में एक दम साफ कर दिया है कि वारंटी के तहत प्रोडक्ट को ठीक करने के लिए कल-पुर्जे बदलने के बदले कंपनियां ग्राहकों से किसी तरह का पैसा नहीं ले सकती हैं.

जीएसटी काउंसिल ने लिया निर्णय

इस संबंध में जीएसटी काउंसिल की हालिया बैठक में फैसला लिया गया था. जीएसटी काउंसिल नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के ततहत स्लैब से लेकर रेट तक निर्णय लेने वाली सर्वोपरि संस्था है. जीएसटी काउंसिल ने हालिया बैठक में साफ किया था कि अगर कंपनियां वारंटी के तहत किसी प्रोडक्ट के कल-पुर्जे को फ्री में रिप्लेस कर रही है, तो वह ऐसे मामलों में जीएसटी नहीं ले सकती हैं. अब काउंसिल के निर्णय को सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडाइरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स यानी सीबीआईसी ने नोटिफाई कर दिया है.

सीबीआईसी ने कही ये बात

सीबीआईसी ने ताजा आदेश में कहा है कि वारंटी वाले प्रोडक्ट में जिन कल-पुर्जों को बदला जाता है, उनकी पूरी लागत पहले ही मूल प्रोडक्ट को बेचते समय ग्राहक से वसूल ली गई होती है. वारंटी के तहत कंपनियों को संबंधित प्रोडक्ट को ठीक करने में जरूरत पड़ने पर कल-पुर्जे खुद से बदलने होते हैं. ऐसे में कंपनियां ग्राहकों से जीएसटी के नाम पर पैसे नहीं ले सकती हैं.

देश भर के ग्राहकों की होगी मदद

सीबीआईसी ने कहा है कि अगर कंपनी कल-पुर्जे को बदलने के लिए कोई अतिरिक्त रिप्लेसमेंट चार्ज या सर्विस चार्ज वसूल करती हैं, तब जीएसटी लागू हो सकता है. सीबीआईसी के इस आदेश से देश भर के ग्राहकों को काफी मदद मिलने की उम्मीद है. वहीं कंपनियां व उनके सर्विस सेंटरों के द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियों पर भी इससे लगाम लगेगी.

ये भी पढ़ें: पहले थाली से दूर हुईं हरी सब्जियां, अब आम लोगों के दूध के गिलास पर भी आफत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget