एक्सप्लोरर

जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक शनिवार को, गाड़ियों पर सेस को लेकर होगा फैसला

वस्तु व सेवा कर के लिए दर तय करने और कायदे कानून बनाने वाले परिषद यानी जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक शनिवार को हैदराबाद में होगी. इस बैठक में ये साफ होगा कि छोटी गाड़ियों को छोड़ बाकी सभी पर सेस में कितनी बढ़ोतरी होगी. बहरहाल, गाड़ियों पर सेस अगर 10 फीसदी बढ़ा दिया जाए तो गाड़ियों के दाम सात से साढ़े सात फीसदी तक बढ़ सकते हैं.

नई दिल्लीः अबकी त्यौहार के ऐन पहले गाड़ियां महंगी हो सकती है. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि गाड़ियों के सेस पर बढ़ोतरी का फैसला इस बार जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया जा सकता है.

वस्तु व सेवा कर के लिए दर तय करने और कायदे कानून बनाने वाले परिषद यानी जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक शनिवार को हैदराबाद में होगी. इस बैठक में ये साफ होगा कि छोटी गाड़ियों को छोड़ बाकी सभी पर सेस में कितनी बढ़ोतरी होगी. बहरहाल, गाड़ियों पर सेस अगर 10 फीसदी बढ़ा दिया जाए तो गाड़ियों के दाम सात से साढ़े सात फीसदी तक बढ़ सकते हैं.

बैठक में 30 से भी ज्यादा सामान पर जीएसटी की दर में फेरबदल पर भी विचार होगा. इन सामान में फूल झाडू, मिट्टी की मूर्ति, हवन सामग्री, साड़ी फॉल, खादी के कपड़े और वस्त्र वगैरह मुख्य रुप से शामिल हैं. मुमकिन है कि इनमें से कुछ सामान को पूरी तरह से जीएसटी से मुक्त कर दिया जाए जबकि कुछ पर दरों में कमी का प्रस्ताव है.

छोटी गाड़ियों को छोड़ बाकी सभी पर सेस 10 फीसदी तक बढ़ाने के लिए अध्यादेश जारी हो चुका है. अभी पेट्रोल से चलने वाली छोटी गाड़ी (4 मीटर तक लंबी) पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी और 1 फीसदी की दर से सेस लगता है जबकि डीजल से चलने वाली छोटी गाड़ी (4 मीटर तक लंबी) पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी और 3 फीसदी की दर से सेस लगता है. वहीं मझौली और बड़ी गाड़ियों पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी और 15 फीसदी की दर से सेस यानी कुल मिलाकर 43 फीसदी टैक्स लगता है. अब 43 फीसदी की दर 53 फीसदी तक हो सकती है.

वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी साफ कर चुके हैं कि 10 फीसदी तक सेस में बढ़ोतरी का मतलब ये कतई नहीं है कि सभी गाड़ियों पर टैक्स की दर 43 फीसदी की जगह पर 53 फीसदी हो जाएगी. हर गाड़ी पर सेस की अलग-अलग दर होगी. इस बारे में अधिकारियो की समिति ने एक मसौदा तैयार किया है जिसमें जीएसटी लागू होने के पहले कुल दर और बाद की दर का ब्यौरा दिया गया है. इसी आधार पर अब परिषद तय करेगी कि किस गाड़ी पर सेस की दर कितनी होगी.

दूसरी ओर उद्योग जगत चाहता है कि त्यौहारों को देखते हुए कम से कम मझौली आकार की गाड़ियों पर सेस में बढ़ोतरी नहीं की जाए. अगर ऐसा हुआ तो दाम बढ़ाने पड़ेंगे जिससे त्यौहारी खरीद पर असर पड़ेगा. बहरहाल, सूत्रो का कहना है कि जिस तरह से सेस से जुड़े अध्यादेश लाने में तेजी बरती गयी है, उसके बाद लगता नहीं है कि सेस की बढ़ी हुई दर लागू करने में किसी तरह की देरी होगी.

ध्यान रहे कि जीएसटी लागू होने के बाद ये आलोचना होती रही कि बड़ी गाड़ियों और एसयूवी पर टैक्स की प्रभावी दर कम हो गयी है. इस आलोचना को और भी बल तब मिला जब तमाम ऑटो कंपनियों ने गाड़ियों के दाम घटा दिए. परिषद की पिछली बैठक में भी कुछ राज्य सरकारों ने ये मुद्दा उठाया. इसी के बाद परिषद में ये तय हुआ कि सेस से जुड़े कानून में केंद्र सरकार फेरबदल करेगी. चूंकि इस समय संसद का सत्र नहीं चल रहा है जिसके चलते कैबिनेट ने अध्यादेश जारी करने का फैसला किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget