एक्सप्लोरर

जीएसटी कलेक्शन मई महीने में घटकर 94,016 करोड़ रुपये हुआ

वित्त मंत्रालय के मुताबिक ग्रॉस माल और सेवा कर (जीएसटी) राजस्व मई 2018 में 94,016 करोड़ रुपये रहा.

नई दिल्लीः जीएसटी कलेक्शन के लिहाज से सरकार के लिए चिंता की खबर है. मई महीने में जीएसटी कलेक्शन घटकर 94,016 करोड़ रुपये रहा. अप्रैल में यह 1.03 लाख करोड़ रुपये था. वित्त मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी. वहीं कुल 62.47 लाख यूनिट्स ने बिक्री रिटर्न जीएसटीआर-3बी दाखिल किये.

वित्त मंत्रालय के मुताबिक ग्रॉस माल और सेवा कर (जीएसटी) राजस्व मई 2018 में 94,016 करोड़ रुपये रहा. इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 15,866 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 21,691 करोड़ रुपये और आईजीएसटी (एकीकृत जीएसटी) 49,120 करोड़ रुपये रहा. सेस कलेक्शन 7339 करोड़ रुपये रहा.

जीएसटी कलेक्शन मई महीने में घटकर 94,016 करोड़ रुपये हुआ

वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘हालांकि मई महीने का राजस्व संग्रह पिछले महीने से कम है लेकिन इसके बावजूद मई महीने में संग्रह पिछले वित्त वर्ष के औसत संग्रह (89,885 करोड़ रुपये) से कहीं अधिक है. अप्रैल में राजस्व अधिक होने का कारण साल समाप्ति के असर के चलते था.’’

राज्यों को मार्च 2018 के लिये जीएसटी मुआवजे के रूप में 6696 करोड़ रुपये 29 मई को जारी किये गये. मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में (जुलाई 2017 से मार्च 2018) राज्यों को जीएसटी के मुआवजे के रूप में कुल 47,844 करोड़ रुपये जारी किये गये.

वित्त सचिव हसमुख अधिया ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘कुल जीएसटी संग्रह मई 2018 में 94,016 करोड़ रुपये रहा जो 2017-18 में औसत मासिक संग्रह 89,885 करोड़ रुपये से अधिक है. यह ई-वे बिल पेश किये जाने के बाद बेहतर अनुपालन को प्रतिबिंबित करता है.’’

सोना 32 हजार रुपये से नीचे आया, चांदी 450 रुपये टूटी

2017-18 में प्रति व्यक्ति आय बढ़ीः 8.6% बढ़कर 1.13 लाख रुपये हुई

एयर इंडिया को खरीदने के लिए सरकार को नहीं मिली कोई बोली काउंटर से वेटिंग टिकट लेने वाले यात्री भी वैकल्पिक ट्रेनों में पा सकते हैं कंफर्म सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget