एक्सप्लोरर

GST Collection Rise: जीएसटी क्लेक्शन ने छुआ 14.97 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा, वित्त मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट

GST Collection: देश में जीएसटी कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2023-24 के 9 महीने में यह आंकड़ा लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के नजदीक पहुंच गया है.

GST collection: देश में जीएसटी क्लेक्शन (Gross GST Collection) में एक बार फिर से इजाफा हुआ है. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से दिसंबर, 2023 के बीच जीएसटी कलेक्शन 12 फीसदी बढ़कर 14.97 लाख करोड़ रुपये हो गया है. आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2023 में सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन 10 फीसदी बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रहा था. दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन में लगातार 10वें महीने वृद्धि हुई थी. साल 2023 में 10 महीने तक जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 1.5 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करता रहा.  

वित्त मंत्रालय ने नए साल पर जारी किए आंकड़े 

वित्त मंत्रालय ने नए साल में जीएसटी (Goods and Services Tax) के आंकड़े जारी किए हैं. मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2023 में जीएसटी संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा था. दिसंबर में यह आंकड़ा 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो कि मासिक आधार पर लगभग दो फीसदी कम है. पिछले वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीनों में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. वित्त मंत्रालय के हालिया डाटा के अनुसार, जीएसटी कलेक्शन का मासिक औसत 1.66 लाख करोड़ रुपये रहा है. 

वित्त वर्ष 2020-21 में बढ़ना शुरू हो गया था जीएसटी कलेक्शन

वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2017-18 में जीएसटी कलेक्शन का मासिक औसत एक लाख करोड़ रुपये रहा था. कोविड-19 महामारी के बाद वित्त वर्ष 2020-21 में बढ़ना शुरू हो गया था. इसके बाद वित्त वर्ष में 2022-23 में मासिक औसत 1.51 लाख करोड़ रुपये रहा था. 

कुल जीएसटी संग्रह में 12 फीसदी का उछाल

वित्त मंत्रालय ने वक्तव्य जारी कर बताया कि अप्रैल से दिसंबर के बीच सालाना आधार पर कुल जीएसटी संग्रह में 12 फीसदी का उछाल आया और यह 14.97 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. एक साल पहले की सामान अवधि में कुल कुल जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 13.40 लाख करोड़ रुपये रहा था. चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में कुल जीएसटी संग्रह 1.66 लाख लाख करोड़ रुपये रहा था. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यही आंकड़ा 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा था. 

इंटीग्रेटड जीएसटी 84,255 करोड़ रुपये रहा 

दिसंबर में सेंट्रल जीएसटी 30,443 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी 37,935 करोड़ रुपये, इंटीग्रेटड जीएसटी 84,255 करोड़ रुपये और सेस 12,249 करोड़ रुपये रहा है. सरकार ने इंटीग्रेटेड जीएसटी में से 40,057 करोड़ रुपये सेंट्रल जीएसटी और 33,652 करोड़ रुपये स्टेट जीएसटी में दे दिए. इसकी वजह से सेंट्रल जीएसटी का कुल रेवेन्यू दिसंबर में 70,501 करोड़ रुपये और स्टेट जीएसटी में 71,587 करोड़ रुपये रहा था. 

ये भी पढ़ें

Inquiry Authority: बैंक ऑफ बड़ौदा ने सभी जोन में जांच समिति का किया गठन, रिटायर्ड बैंकर संभालेंगे जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget