एक्सप्लोरर

Investment Tips: रिस्क फ्री निवेश के लिए यह सरकारी योजना है बेस्ट, इतने महीने में डबल हो जाएगा आपका पैसा

Investment Tips: डाक घर की इस स्कीम में अभी 6.9% ब्याज मिल रहा है जबकि देश के कई बड़ें बैंक FD पर 5 से 6% तक का ब्याज दे रहे हैं.

Investment Tips: पोस्ट ऑफिस की स्कीमें निवेश के लिए हमेशा से ही एक अच्छा विकल्प मानी जाती रही हैं. इन स्कीम्स में आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है. वहीं अच्छा खासा रिटर्न भी मिलता है. आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी ही स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें निवेश करने पर आप कई बैंकों की एफडी से अधिक ब्याज पा सकते हैं.

डाक घर की यह स्कीम है किसान विकास पत्र (KVP) बचत स्कीम. इसमें अभी 6.9% ब्याज मिल रहा है. यह ब्याज दर देश के कई बैंकों की एफडी पर मिल रही ब्याज दर से ज्यादा है. बता दें कि देश के कई बड़े बैंक FD पर 5 से 6% तक का ब्याज दे रहे हैं.

स्कीम की खास बातें

  • स्कीम के तहत एक तरह का प्रमाण पत्र मिलता है जिसे बॉन्ड की तरह इसे जारी किया जाता है.
  • इस पर एक तय दर से ब्याज मिलता है.
  • इस पर फिलहाल 6.9% का ब्याज मिल रहा है.
  • देश के किसी भी डाक घर से इसे खरीदा जा सकता है.


कितना कर सकते हैं निवेश

  • KVP में निवेश करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.
  • न्यूनतम निवेश 1000 रुपये का होना चाहिए.
  • 100 रुपये के मल्टीपल में कितनी भी राशि निवेश कर सकते हैं.

अकाउंट हो सकता है ट्रांसफर

  • इस स्कीम की एक खासियत यह भी है कि इसमें एक व्यक्ति दूसरे शख्स को योजना का सर्टिफिकेट ट्रांसफर कर सकता है.
  • एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी अकाउंट ट्रांसफर किया जा सकता है.

एकल और संयुक्त खाता की सुविधा

  • इस योजना के तहत सिंगल या ज्वॉइंट अकाउंट खुलावाया जा सकता है.
  • खाता खुलवाने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए.
  • नाबालिग भी खाता खुलवा सकता है लेकिन इसकी देखरेख उनके पेरेंट्स को करनी होगी.

लॉकइन पीरियड

  • योजना में ढाई साल का लॉकइन पीरियड होता है.
  • इसका मतलब है कि आप ढाई साल तक पैसा नहीं निकाल सकते हैं.

कितने समय में डबल होता है पैसा?

  • मौजूदा 6.9 फीसदी की सालाना ब्याज दर के हिसाब से करीब 10 साल 4 महीनों (124 महीने) में आपका पैसा डबल हो जाएगा.


डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहाँ कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget