एक्सप्लोरर

Divestment: बाजार की रैली ने बढ़ाई गुंजाइश, विनिवेश से 11.5 लाख करोड़ कमा सकती है सरकार

Disinvestment in India: सरकार को विनिवेश के मोर्चे पर लगातार निराशा हाथ लग रही है. पिछले पांच सालों से सरकार हर बार विनिवेश का लक्ष्य पाने में असफल हो रही है...

शेयर बाजार में आई रैली से न सिर्फ निवेशकों की दौलत बढ़ रही है, बल्कि इससे सरकार का खजाना भी भर सकता है. एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि बाजार की रैली के बीच सरकार कुछ कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचकर आराम से 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा सकती है और उसके लिए सरकार को अपना हिस्सा 51 फीसदी से कम भी नहीं करना पड़ेगा.

इस तरह से आएंगे 11.5 लाख करोड़

केयरएज की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार मौजूदा वैल्यूएशन पर कुछ सरकारी कंपनियों में 51 फीसदी के साथ बहुलांश हिस्सेदारी को बरकरार रखते हुए विनिवेश से 11.5 लाख करोड़ रुपये जुटा सकती है. उसमें सिर्फ सीपीएसई से लगभग 5 लाख करोड़ रुपये मिल सकते हैं, जबकि सरकारी बैंकों व बीमा कंपनियों में हिस्सेदारी कम करने से 6.5 लाख करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं.

इन सरकारी कंपनियों में ज्यादा गुंजाइश

रिपोर्ट में जिन कंपनियों में सरकार के द्वारा विनिवेश करने की सबसे बेहतर गुंजाइश बताई गई है, उनमें इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, कोल इंडिया, ओएनजीसी आदि प्रमुख हैं. केयरएज का कहना है कि सरकार को 11.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने में संबंधित सरकारी कंपनियों पर अपने नियंत्रण से भी समझौता नहीं करना पड़ेगा.

पिछले 10 साल में विनिवेश का आंकड़ा

यह रकम पिछले 10 साल में विनिवेश से जुटाई गई रकम के डबल से भी ज्यादा है. पिछले 10 साल में यानी 2014 से अब तक सरकार ने विनिवेश से 5.2 लाख करोड़ रुपये जुटाने में सफलता हासिल की है. विनिवेश के मोर्चे पर बीते कुछ साल सरकार के लिए ठीक नहीं रहे हैं. सरकार लगातार पांच सालों से विनिवेश के अपने लक्ष्य को पाने से चूक रही है.

अंतरिम बजट में विनिवेश का लक्ष्य

केयरएज की यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसी महीने 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं. इससे पहले फरवरी में सरकार ने 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था, क्योंकि इस साल लोकसभा चुनाव प्रस्तावित थे. अंतरिम बजट में सरकार ने अलग से विनिवेश का जिक्र नहीं किया था. अंतरिम बजट में मिसलेनियस कैपिटल रिसीट कैटेगरी के तहत विनिवेश से 50 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया था.

ये भी पढ़ें: टमाटर की कीमतों ने कर दिया लाल, बारिश से 80 रुपये किलो तक पहुंच गया भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget