एक्सप्लोरर

Tomato Prices: टमाटर की कीमतों ने कर दिया लाल, बारिश से 80 रुपये किलो तक पहुंच गया भाव

Tomato Price Rise: टमाटर उपजाने वाले राज्यों में भारी बारिश के चलते आपूर्ति बाधित हो रही है, जिसके चलते खुदरा कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. आने वाले दिनों में भाव और बढ़ सकते हैं...

मानसून के साथ देश भर में हो रही भारी बारिश ने जहां एक ओर लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने का डर भी खड़ा हो गया है. खासकर रसोई के मामले में लोगों का खर्च बढ़ने वाला है. रसोई में आलू-प्याज के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले टमाटर के भाव बीते कुछ दिनों में आसमान पर पहुंच गए हैं.

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, टमाटर की खुदरा कीमतें बीते कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी हैं और अभी 80 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के चलते टमाटर की आपूर्ति में रुकावट आई है, जिससे कुछ खुदरा बाजारों में टमाटर 80 रुपये किलो के भाव से बिकने लगा है.

सरकारी आंकड़ों में टमाटर के भाव

हालांकि सरकारी आंकड़ों में टमाटर के भाव इस कदर नहीं बढ़े हैं. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की दैनिक औसत खुदरा कीमतें 3 जुलाई को 55 रुपये प्रति किलो हो गईं, जो एक महीने पहले 35 रुपये किलो थीं.

इस कारण टमाटर के भाव में आई तेजी

टमाटर की कीमतों में अचानक आ रही तेजी के लिए भारी बारिश को जिम्मेदार बताया जा रहा है. मानसून के छाने के बाद देश भर में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. उसके चलते हिमाचल प्रदेश में कई सड़कें टूट गई हैं. सड़कों का नेटवर्क खराब होने से हिमाचल प्रदेश से कई खुदरा बाजारों तक टमाटर की जाने वाली आपूर्ति रुक गई है, जो भाव बढ़ा रहा है.

ठीक नहीं है मौसम विभाग का अनुमान

हिमाचल प्रदेश भारत में टमाटर का उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों में एक है. भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हिमाचल प्रदेश में 7 जुलाई तक भारी बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने पर्वतीय राज्य में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की आशंकाएं भी जाहिर की हैं, जिससे सड़क नेटवर्क और यातायात पर सीधे असर हो सकता है. वहीं भारी बारिश से टमाटर की फसल को भी नुकसान हो सकता है. मतलब आने वाले दिनों में टमाटर के भाव और बढ़ने की आशंका है.

पिछले साल इतना चढ़ गया था भाव

टमाटर की कीमतों में बारिश के सीजन में आम तौर पर हर साल तेजी आती है. पिछले साल तो स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब हो गई थी टमाटर के भाव 350 रुपये किलो तक पहुंच गए थे. उसके बाद सरकार ने सहकारी एजेंसियों की मदद से कई शहरों में रियायती दर पर टमाटर बेचना शुरू किया था.

ये भी पढ़ें: बाजार की रिकॉर्ड रैली पर ब्रेक, शुरुआती कारोबार में 460 अंक लुढ़का सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
Income Tax डिपार्टमेंट से आया 6 हजार जमा करने का नोटिस? सरकार ने क्या कहा, जानें
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
लावारिस पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget