एक्सप्लोरर

वायकॉम18-डिज्नी के मर्जर पर स्टार इंडिया को मिली लाइसेंस ट्रांसफर की मंजूरी, देश का सबसे बड़ा मीडिया ग्रुप बनेगा

Viacom 18 Disney Merger: रिलायंस इंडस्ट्रीज और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के मीडिया ऐसेट्स के मर्जर से देश का सबसे बड़ा मीडिया समूह बनेगा, इसकी वैल्यूएशन 70,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने वाली है.

Viacom 18 Disney Merger: देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल यूनिट वायकॉम18 ने डिजिटल मीडिया में एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीवी18 ब्रॉडकास्ट ने शेयर बाजार एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 27 सितंबर के आदेश के जरिये यह मंजूरी दी है. इसने रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया यूनिट के नॉन-न्यूज और करेंट अफेयर्स के टीवी चैनल से जुड़े लाइसेंस को स्टार इंडिया को ट्रांसफर करने को मंजूरी दे दी है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज और द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के मीडिया ऐसेट्स के मर्जर से देश का सबसे बड़ा मीडिया समूह बनेगा, इसकी वैल्यूएशन 70,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने वाली है. इससे पहले सीसीआई ने कहा था कि उसने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SIPL) और स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड (STPL) के कॉम्बीनेशन प्रपोजल को वॉलेंटरी प्रपोजल के कंप्लाइंस के तहत मंजूरी दे दी है.

दोनों ओर से डील के फाइनल होने और विलय (मर्जर) के लगभग अंतिम चरण में आने के बाद, ये कंपनियां बिजनेस के सारे तालमेल बिठाने के लिए और कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के नियमों और शर्तों के अधीन हैं और इसके मुताबिक कारोबारी शर्तों में कुछ बदलाव कर रही हैं. 

27 सितंबर 2024 के अपने आदेश के जरिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा-

स्टार इंडिया को वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के नॉन-न्यूज और करेंट अफेयर्स के टीवी चैनल से जुड़े लाइसेंस को ट्रांसफर करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है.

वायकॉम18 एक होल्डिंग कंपनी है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज और बोधि ट्री सिस्टम्स के मीडिया और एंटरटेनमेंट बिजनेस का स्वामित्व रखती है.

इस योजना में वायकॉम18 और जियो सिनेमा से जुड़े डिजिटल18 में ट्रांसफर करने का प्रपोजल था, जो वायकॉम18 की सब्सिडियरी कंपनी है.

इस सौदे में मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली RIL और उसके सहयोगी जॉइंट यूनिट में 63.16 फीसदी हिस्सेदारी रखेंगे.

इसमें दो स्ट्रीमिंग सेवाएं और 120 टेलीविजन चैनल होंगे. वहीं वॉल्ट डिज्नी के पास इस जॉइंट यूनिट में बची हुई 36.84 फीसदी हिस्सेदारी होगी. 

इन सबके बाद यह देश की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी होगी. 

RIL के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी जॉइंट यूनिट की चेयरपर्सन होंगी और उदय शंकर इसके वाइस-चेयरपर्सन होंगे.

कब मिली थी NCLT की मंजूरी

दोनों कंपनियों यानी वायकॉम18 मीडिया और डिजिटल 18 मीडिया की मर्जर की स्कीम को 30 अगस्त को एनसीएलटी ने मंजूरी दे दी थी. 

ये भी पढ़ें

Share Buyback Tax: शेयर में लगाते हैं पैसे तो जान लें ये बात, एक तारीख से बदल रहा है टैक्स का नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Buy Now-Pay Later: शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget